facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे बढ़कर 82.16 पर

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:37 AM IST
INR vs USD

अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 82.16 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.11 पर खुला और बाद के कारोबार में 82.16 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त पर था। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.17 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के अनुमान के चलते भी प्रतिभागी सतर्क थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी गिरकर 108.80 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 फीसदी गिरकर 81.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement