facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली बढ़त के साथ खुला

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.96 पर खुला

Last Updated- April 11, 2023 | 11:11 AM IST
Rupee vs Dollar

घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ कच्चे तेल के दामों में मजबूती की वजह से नहीं मिल सका और इस वजह से मंगलवार को शुरुआती सौदों में रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.96 पर खुला। शुरुआती सौदों में घरेलू मुद्रा ने 82.09 के निचले स्तर को छुआ। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.99 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.35 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 882.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement