facebookmetapixel
Advertisement
घर खरीदने की तैयारी में 50% खरीदार! ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी पहली पसंदगोल्ड $10,000 तक, SIP फ्लो और स्मॉलकैप पर बड़ा दांव: क्रिस वुड ने बताया भारतीय मार्केट का प्लेबुकटाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?चीन ने 3 और भारतीय चावल निर्यातकों पर लगाया प्रतिबंध, अब तक 10 कंपनियों पर कार्रवाई; क्या है विवादकच्चा तेल महंगा, फिर भी इन 2 रिफाइनरी शेयरों को फायदा क्यों? डीजल ने बदल दिया पूरा गणितTata Sons का NBFC स्टेटस क्यों नहीं हुआ खत्म? RBI के नए FAQs से सामने आई बड़ी वजहUPI MDR पर ब्रोकर्स ने उठाए सवाल, SEBI चेयरमैन ने दिया राहत का संकेतNSE IPO में पैसा लगाने से पहले जान लें ये 10 खूबियां और 10 बड़े जोखिमNSE vs BSE: बाजार में NSE का दबदबा, फिर भी BSE को क्यों मिल रहा ज्यादा वैल्यूएशन?

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 82.29 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:00 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की तेजी के साथ 82.29 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पूंजी बाजारों में विदेशी पूंजी की आवक से भी धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.39 पर कमजोर खुला, लेकिन फिर बढ़त के साथ 82.29 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया में पिछले बंद भाव के मुकाबले 4 पैसे की तेजी थी।

शुरुआती सौदों में घरेलू मुद्रा 82.39-82.29 के दायरे में कारोबार कर रही थी। रुपया पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 48 पैसे उछलकर 82.33 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत टूटकर 110.35 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement