facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

Rupee vs Dollar: रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 4:45 PM IST
INR vs USD

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) शुक्रवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल कीमतों में गिरावट से रुपये की हानि पर कुछ अंकुश लग गया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 के स्तर पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.73 के उच्चस्तर और 82.89 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: फेड की सख्ती से डर गया बाजार

डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी बढ़कर 104.69 पर पहुंचा

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी बढ़कर 104.69 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.29 फीसदी घटकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल रह गया। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 461.22 अंक घटकर 61,337.81 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को 710.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement