facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.65 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 5:37 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सोमवार को रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में यह बढ़त देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.79 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में यह 17 पैसे की तेजी दर्शाता 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 82.63 के उच्चस्तर और 82.83 के निचले स्तर को छुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों को यह चिंता सता रही है कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों की वजह से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दर में और वृद्धि करने की सोच सकता है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 104.31 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.63 प्रतिशत बढ़कर 83.92 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 721.13 अंक बढ़कर 60,566.42 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 706.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement