facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, Kospi 8% टूटा; Brent Crude $88 से नीचेअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहरSUV, EV और एक्सपोर्ट पर RC Bhargava का बड़ा खुलासा, जानिए भारत की ऑटो इंडस्ट्री कैसे बदली4 साल में 4 गुना बढ़े ₹100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले! संसद में सरकार ने बताए चौंकाने वाले आंकड़ेब्रेंट 85 डॉलर के नीचे फिसला, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल में गिरावटभारत में EV की नई रेस! मारुति, VinFast और Tesla की एंट्री से बदला खेल, टाटा-महिंद्रा को मिली कड़ी चुनौतीStocks to Watch Today: Wipro की AI डील, Adani का QIP, TVS का ₹711 करोड़ का दांव; आज इन शेयरों पर रहेगी नजरबैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियां

कॉइन​स्विच पर ग्राहकों की क्रिप्टो परिसंप​त्तियां 1,083 करोड़ रुपये

Advertisement

क्रिप्टो बाजारों से निवेशकों द्वारा अरबों डॉलर निकाले जाने के बाद वै​श्विक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ने बड़ी कमजोरी दर्ज की है। 

Last Updated- January 08, 2023 | 3:34 PM IST
Bitcoin- बिटकॉइन

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइन​स्विच ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उसके पास अपने उपयोगकर्ताओं की करीब 1,083.45 करोड़ रुपये की क्रिप्टो परिसंप​त्तियां हैं। कॉइन​​स्विच ने कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर अनि​श्चिततापूर्ण समय में भी उपयोगकर्ताओं द्वारा निकासी करने की ​स्थिति में पर्याप्त भंडार था। दुनिया के प्रख्यात निवेशकों एंद्रीसेन होरोवित्ज (ए16जेड), टाइगर ग्लोबल, और सिकोइया कैपिटल द्वारा सम​र्थित इस कंपनी ने उपयोगकर्ताओं के लिए ज्यादा पारद​र्शिता लाने के प्रयास में क्रिप्टो परिसंप​त्तियों के भंडार से जुड़ा अपना प्रमाण पेश किया है। वित्तीय ऑडिटर इनमैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं की पूंजी के मुकाबले ज्यादा परिसंप​त्तियां हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि कंपनी अपने किसी उपयोगकर्ता की क्रिप्टो परिसंप​त्तियों को पुन: निवेश या उसे उधारी जैसी गतिवि​धि नहीं करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, कॉइन​स्विच के प्लेटफॉर्म पर उसके उपयोगकर्ताओं की परिसंप​त्तियों के मुकाबले 7.21 गुना ज्यादा नकद पूंजी (रुपये में) है। बिटकॉइन (बीटीसी) के मामले में, कॉइन​स्विच पर उसके उपयोगकर्ताओं की हरेक बिटकॉइन के लिए 1.71 ​बीटीसी उपलब्ध हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम के लिए यह अनुपात 1:1.03 है। 

कॉइन​स्विच उपयोगकर्ताओं की 85 प्रतिशत क्रिप्टो परिसंप​त्तियां उसके कस्टोडियन वॉलेटों में हैं, जबकि शेष 15 प्रतिशत अन्य एक्सचेंजों – कॉइनडीसीएक्स, वजीरएक्स, ​बायनैंस, और कॉइन​स्विचएक्स पर थीं। यह रिपोर्ट 4 नवंबर तक निवेश और बकाया से संबं​​​धित ऑडिट पर आधारित है। कंपनी ने शुक्रवार को अपने प्रमुख वॉलेटों के पते साझा किए, जिससे उपयोगकर्ताओं को अपने क्लेम की पु​ष्टि में मदद मिलेगी। 6 जनवरी, 2023 तक, कंपनी के पास इन वॉलेटों में करीब 933.83 करोड़ रुपये की परिसंप​त्तियां थीं। आकलन के समय, उसकी सभी उपयोगकर्ता पसिंप​त्तियों में इनका 86.2 प्रतिशत योगदान था। शेष 149.62 करोड़ रुपये की परिसंप​त्तियां कॉइनडीसीएक्स, वजीरएक्स, और बायनैंस जैसे एक्सचेंजों में हैं। 

क्रिप्टो बाजारों से निवेशकों द्वारा अरबों डॉलर निकाले जाने के बाद वै​श्विक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ने बड़ी कमजोरी दर्ज की है। 

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement