Categories: बाजार

सेंसेक्स की उल्टी चाल; 65 अंकों की गिरावट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:25 PM IST

सेंसेक्स ने 9166 अंकों के निचले स्तर पर दस्तक दे दी है और अब 02 बजकर 11 मिनट पर सूचकांक 65 अंकों की गिरावट के साथ 9192 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स आज 77 अंकों की तेजी लेकर 9334 के स्तर पर खुला, और 9380 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ।
सेंसेक्स के कारोबार में इस दौरान विप्रो करीबन 4 फीसदी लुढ़क कर 255 रुपये पर कारोबार कर रहा है। रैनबैक्सी और डीएलएफ के शेयर 3.7 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमशः 206 रुपये व 171 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
भारती एयरटेल 3 फीसदी लुढ़क कर 633 रुपये पर कारोबार कर रहा है। साथ ही सन फार्मा, एनटीपीसी और बीएचईएल के शेयर करीबन 3-3 फीसदी की गिरावट लेकर क्रमशः 1124 रुपये, 186 रुपये व 1355 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा रिलायंस कम्युनिरकेशंस 2 फीसदी से अधिक लुढ़क कर 163 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
आईटीसी और रिलायंस के शेयर करीबन 1.5-1.5 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमशः 173 रुपये व 1254 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि मारुति करीबन 6 फीसदी की तेजी लेकर 551 रुपये पर कारोबार कर रहा है। साथ ही जयप्रकाश एसोसिएट्स साढ़े चार फीसदी की तेजी लेकर 69 रुपये पर कारोबार कर रहा है, और टाटा स्टील 4 फीसदी से अधिक चढ़कर 184 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 3 फीसदी से अधिक चढ़कर 293 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक 2 फीसदी से अधिक चढ़कर 417 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एसीसी, एचडीएफसी और टाटा मोटर्स के शेयर करीबन 1-1 फीसदी की तेजी लेकर क्रमशः 504 रुपये, 1522 रुपये व 148 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
बीएसई के कारोबार में लुढ़कने वाले शेयरों की तादाद अधिक दर्ज की गयी है। अब तक कुल 2342 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1232 लुढ़के, 1008 चढ़े और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

First Published : January 29, 2009 | 1:55 PM IST