facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

बोनस के बाद भी नुकसान में रहे रिलायंस पावर के निवेशक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 AM IST

रिलायंस शेयर के निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी निराशाभरा रहा। रिलायंस पावर का शेयर एक्स बोनस यानी जब बोनस इश्यू के फैक्टरिंग के बाद बीएसई में सुबह खुला तो इसका भाव 308.95 रुपए पर था।


लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा इसमें और गिरावट आती गई और शाम तक यह बीएसई में 24 फीसदी गिरकर 235.85 रुपए पर आ गया। जाहिर है निवेशकों को इसमें भारी नुकसान झेलना पड़ा है क्योंकि अब भी यह इश्यू भाव से नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी ने निवेशकों को हर पांच शेयर पर तीन बोनस शेयर दिए थे।

शुक्रवार को इसमें जमकर कारोबार हुआ। जिन रिटेल निवेशकों को आईपीओ में शेयर आवंटित हुए थे वो अब भी नुकसान में हैं और एनालिस्टों का मानना है कि कारोबार का वॉल्यूम देखते हुए साफ है कि इसमें कई निवेशकों ने बिकवाली की है।

आईपीओ के 430 रुपए के भाव पर निवेशकों को अगर पांच शेयर मिले हैं तो वो हुए 2150 के भाव पर और बोनस के बाद निवेशक के पास अब निवेशक के पास आठ शेयर तो हो गए लेकिन उसकी कीमत घटकर 1886.80 रुपए रह गई है। यानी रिटेल निवेशक को हर आठ शेयर पर कुल 263.2 रुपए का नुकसान हो रहा है।

रिलायंस पावर शुक्रवार को सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले शेयरों में रहा है। बीएसई और एनएसई में इसमें कुल 3.77 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। जबकि टर्नओवर की बात करें तो इसमें कुल 923.97 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। शुक्रवार को यह शेयर ऊपर में 309.40 रुपए तक गया जबकि नीचे में यह 231.70 रुपए तक आया। गुरुवार को यह शेयर 409.55 रुपए पर बंद हुआ था।

एनएसई में इसका बंद भाव 234.20 रुपए रहा यानी करीब 24 फीसदी की गिरावट, यहां भी यह 308.50 ररुपए पर खुला था। हालांकि एनालिस्टों का मानना है कि हालांकि निवेशकों ने शुक्रवार को इसमें भारी बिकवाली की है लेकिनआने वाले कुछ हफ्तों में इस स्टॉक में बाउंसबैक आएगा।

कुछ एनालिस्टों का मानना है कि यह स्टॉक अगले तीन से छह महीने तक 230-270 के दायरे में कारोबार करेगा। उनका मानना है कि आने वाले समय में इसमें कुछ  और बिकवाली आ सकती है।

शेयर 24 फीसदी गिरकर 235.85 रुपए पर आया
निवेशकों को हर पांच पर तीन शेयर बोनस में मिले थे

Advertisement
First Published - May 30, 2008 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement