Categories: बाजार

रिलायंस एमएफ ने खरीदी फिडेलिटी में हिस्सेदारी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:50 PM IST

रिलायंस म्युचुअल फंड ने फाइनैंशियल टेक्ोलॉजी में 5.23 फीसदी हिस्सेदारी खरीद लिया है।
कंपनी ने यह हिस्सेदारी अग्रणी विदेशी संस्थागत निवेशक फिडेलिटी समूह से 120.60 डॉलर में खरीदा है।
फिडेलिटी की एफटी में 10.65 फीसदी हिस्सेदारी है और इसने अपनी 8.20 फीसदी हिस्सेदारी (37.62 लाख शेयर) बंबई स्टॉक एक्सचेंज में हुए सौदे में 188.80 करोड रुपये में बेची है।
रिलायंस म्युचुअल फंड के अलावा कुछ अन्य बड़े निवेशकों ने बाकी बचे 2.97 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। उल्लेखनीय है कि इस खरीदारी के साथ ही रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी (एडीएजी) ने एफटी में दोबारा प्रवेश किया है।
पांच वर्ष पहले इसी समूह की रिलायंस कैपिटल ने एफटी में शेयरों की खरीदारी की थी जिसे बाद में ऊंची कीमतों पर बेच दिया। गौरतलब है रिलायंस एडीएजी की विनिमय कारोबार में रणनीतिक तौर पर काफी दिलचस्पी है। इसकी हांगकांग मर्केंटाइल एक्सचेंज में भी हिस्सेदारी है।

First Published : March 28, 2009 | 4:55 PM IST