facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

निजी इक्विटी निवेश मार्च तिमाही में 75 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 7:25 PM IST
Private Equity

निजी इक्विटी निवेश मार्च तिमाही में 75.4 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब डॉलर रहा। वैश्विक स्तर पर आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के प्रतिकूल रहने के बीच लगातार छठी तिमाही में गिरावट हुई है।

वित्तीय आंकड़े मुहैया कराने वाली कंपनी रिफिनिटिव ने एक रिपोर्ट में बताया कि 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर के पूंजी प्रवाह के साथ यह 2018 के बाद देश में सबसे कम निजी इक्विटी निवेश है।

रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट-आधारित और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनियों ने निजी इक्विटी पूंजी का सबसे बड़ा हिस्सा आकर्षित किया। हालांकि, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इनकी हिस्सेदारी 75 फीसदी से घटकर 58 फीसदी रह गई। ऐसा मुख्य रूप से कम सौदों के कारण हुआ।

बाजार में अनिश्चितता के साथ, निजी इक्विटी निवेश हासिल करने की गतिविधियां भी 2022 की पहली तिमाही की तुलना में इस साल 41 प्रतिशत घट गईं। दूसरी ओर 2022 की अंतिम तिमाही के मुकाबले इसमें 45 प्रतिशत गिरावट देखी गई।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement