facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

Paytm का शेयर 8% प्रतिशत से अधिक चढ़ा, जानें- क्या है तेजी की वजह?

Advertisement

शेयरों में तेजी के दम पर बीएसई पर वन97 कम्युनिकेशंस का मार्केट कैप 2,279.88 करोड़ रुपये उछलकर 30,022.04 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- July 08, 2024 | 6:46 PM IST
paytm

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम (Paytm) की ऑपरेटर कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications) का शेयर सोमवार को आठ प्रतिशत से अधिक चढ़ गया जिससे इसके मार्केट कैप में 2,279.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

बीएसई (BSE) पर पेटीएम का शेयर 8.12 प्रतिशत चढ़कर 472.05 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 9.87 प्रतिशत तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसका शेयर 8.33 प्रतिशत बढ़कर 472.95 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

पेटीएम के शेयर में तेजी की वजह?

शेयरों में तेजी के दम पर बीएसई पर वन97 कम्युनिकेशंस का मार्केट कैप 2,279.88 करोड़ रुपये उछलकर 30,022.04 करोड़ रुपये हो गया। इस तेजी के पीछे कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) के उस बयान की अहम भूमिका रही है जिसमें उन्होंने इसे 100 अरब डॉलर की कंपनी बनाने की मंशा जताई थी।

उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि वह पेटीएम को वैश्विक स्तर पर पहचाना जाने वाला भारतीय ब्रांड बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही शर्मा ने कहा था कि वह पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े मामले में मिले सबक को सीखकर बेहतर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 8, 2024 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement