facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अर्थव्यवस्था को चाहिए स्थिर नीतिकंपनियों के धन से अच्छी पत्रकारिता हो तो कोई बुराई नहींGold, Silver Price Today: सोने के भाव पड़े नरम, चांदी में ₹1955 की गिरावटदेश के श्रम कानूनों को मिले पुरातन समझौतों से मुक्तिपश्चिम एशिया संकट ने बढ़ाई भारत की टेंशन! महंगे तेल से भड़क सकती है महंगाई, इ​क्विटी-डेट में क्या करें निवेशकStocks to Watch Today: Airtel, Tata Motors, HAL समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरStock Market Today: मजबूती के साथ खुले भारतीय बाजार; सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 23,500 के पारAurobindo Pharma, Tata Steel और Sona BLW में खरीदारी का मौका? एक्सपर्ट ने बताए टारगेटउतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी अहम सपोर्ट के पास, एक्सपर्ट ने बताए ये 3 शेयर खरीदने के मौके, चेक करें TGT, SL2027 से बदल सकता है आपकी कार का फ्यूल, सरकार की बड़ी तैयारी

Mutual Funds: 2 नए इंडेक्‍स म्‍यूचुअल फंड लॉन्च, सिर्फ 500 रुपये से शुरू कर सकते हैं SIP

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 4:09 PM IST
Mutual Funds: 2 new index mutual funds launched, SIP can start from just Rs 500, फैक्टर-आधारित फंड
BS

UTI Mutual Fund NFO: म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए कमाई का अच्छा अवसर हैं। म्‍यूचुअल फंड हाउस UTI Mutual Fund ने इक्विटी सेगमेंट में 2 नए इंडेक्स फंड (NFO) लॉन्च किए हैं। फंड हाउस के नए फंड UTI S&P BSE Housing Index Fund और UTI Nifty50 Equal Weight Index Fund हैं। नए फंड ऑफर (NFO) आज, 22 मई, 2023 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुले है और 5 जून, 2023 को बंद होंगे। एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक, लॉन्‍ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन के लिए यह एक कारगर ऑप्‍शन हो सकता है।

सिर्फ 500 रुपये से शुरू कर सकते हैं SIP

UTI म्‍यूचुअल फंड के अनुसार, UTI S&P BSE Housing Index Fund में न्यूनतम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप सिर्फ 500 रुपये से डेली, वीकली और मंथली SIP के रूप में निवेश कर सकते हैं। बता दें कि न्यूनतम तिमाही SIP अमाउंट 1500 रुपये है। इस NFO में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। इस स्कीम में एंट्री और एग्जिट को लेकर भी कोई झंझट नहीं है। इसका बेंचमार्क इंडेक्‍स S&P BSE Housing TRI है।

Also Read: Mutual Fund में निवेश से पहले हो जाएं सतर्क, बदल गए हैं टैक्स के नियम

इसी तरह UTI Nifty50 Equal Weight Index Fund में न्यूनतम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं। SIP के रूप में भी आप पहले ही NFO की तरह इसमें भी 500 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इसका बेंचमार्क इंडेक्‍स NIFTY 50 Equal Weight TRI है।

कौन कर सकता हैं निवेश

UTI म्‍यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, UTI S&P BSE Housing Index Fund ऐसे निवेशकों के लिए अच्छा है जो लॉन्ग टर्म में S&P BSE Housing Index की परफॉर्मेंस के अनुरूप रिटर्न चाहते हैं। वहीं, UTI Nifty50 Equal Weight Index Fund उन निवेशक के लिए अच्छा है, जो लॉन्ग टर्म में निफ्टी 50 इक्‍वल वेट इंडेक्‍स की परफॉर्मेंस के अनुरूप रिटर्न चाहते हैं।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement