facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Mutual Fund में ताबड़तोड़ पैसा लगा रहीं महिलाएं, 5 साल में डबल हो गया निवेश; AUM में 33% की हिस्सेदारी

Advertisement

2019 से 2024 के बीच महिलाओं के SIP एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 319.3% की बढ़ोतरी हुई, जो मार्च 2024 तक कुल SIP AUM का 30.5% हो गया।

Last Updated- March 07, 2025 | 8:52 AM IST
Women in Mutula Fund

Women investors in Mutual Funds: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर, भारतीय महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। अब महिलाएं सिर्फ बचत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि म्युचुअल फंड (MF) में निवेश कर रही हैं और अपनी वित्तीय स्वतंत्रता (financial freedom) की ओर कदम बढ़ा रही हैं। AMFI और क्रिसिल की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, म्युचुअल फंड में महिलाओं की हिस्सेदारी पांच साल में दोगुनी हुई है। महिलाओं के पास अब कुल व्यक्तिगत निवेशकों की 33% AUM हिस्सेदारी है। यानी हर ₹100 में से ₹33 की निवेशक महिलाएं हैं। यह दिखाता है कि वे धन सृजन (Wealth Creation) में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

Mutual Fund में 5 साल में डबल हो गया निवेश

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और क्रिसिल की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में म्युचुअल फंड में महिलाओं का निवेश डबल हो गया है। मार्च 2024 तक महिलाओं के पास कुल व्यक्तिगत निवेशकों की 33% AUM हिस्सेदारी है। महिलाओं का कुल म्युचुअल फंड निवेश 2019 में ₹4.59 लाख करोड़ से बढ़कर 2024 में ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। आज हर चार में से एक म्युचुअल फंड निवेशक महिला है जो निवेश निर्णयों में उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

SIP में महिलाओं ने तेजी से बढ़ाया निवेश

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) महिलाओं के बीच निवेश का पसंदीदा तरीका बनकर उभरा है। 2019 से 2024 के बीच महिलाओं के SIP एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 319.3% की बढ़ोतरी हुई, जो मार्च 2024 तक कुल SIP AUM का 30.5% हो गया। यह वृद्धि दर्शाती है कि महिलाएं डिसिप्लिन और लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए SIP को तेजी से अपना रही हैं।

Source: AMFI, Crisil Intelligence

महिला निवेशकों की पसंद इक्विटी, डेट फंड से दूरी बढ़ी

पिछले पांच वर्षों में महिलाओं ने इक्विटी म्युचुअल फंड्स को ज्यादा प्राथमिकता दी है। 2019 में इक्विटी AUM में उनकी हिस्सेदारी 43.3% थी, जो 2024 में बढ़कर 63.7% हो गई। वहीं, इसी दौरान उनका डेट फंड में निवेश 22.7% से घटकर 10.7% रह गया। यह दर्शाता है कि महिलाएं अब ज्यादा रिटर्न देने वाले निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं।

इसके अलावा, महिलाओं में पैसिव इन्वेस्टिंग का रुझान भी बढ़ा है। 2019 में इंडेक्स फंड और ईटीएफ में उनकी हिस्सेदारी 2.5% थी, जो 2024 में बढ़कर 4.1% हो गई। खास बात यह है कि महिलाओं का पैसिव गोल्ड निवेश चार गुना बढ़कर 5.2% से 24.9% तक पहुंच गया, जो यह दिखाता है कि वे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से गोल्ड निवेश को ज्यादा प्राथमिकता दे रही हैं।

Also read: Liquid Funds vs Savings Account: रिटर्न, रिस्क और टैक्स देनदारी से समझें कहां निवेश पर ज्यादा फायदा?

महिला निवेशकों में डायरेक्ट प्लान की लोकप्रियता बढ़ी

महिला निवेशक अब डायरेक्ट प्लान को ज्यादा तरजीह दे रही हैं और बिचौलियों (इंटरमीडियरीज) पर उनकी निर्भरता कम हो रही है। 2024 में महिलाओं के कुल AUM का 79.7% हिस्सा रेगुलर प्लान में था, लेकिन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी 2019 में 14.2% से बढ़कर 2024 में 20.3% हो गई।

युवा महिला निवेशकों (25-44 वर्ष) में यह बदलाव सबसे ज्यादा देखा गया। इस आयु वर्ग की महिलाओं का डायरेक्ट प्लान में निवेश 2019 में 16% था, जो 2024 में बढ़कर 27.4% हो गया। यह दर्शाता है कि महिलाएं अब स्वतंत्र रूप से निवेश के फैसले ले रही हैं और कम लागत वाले निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं।

Source: AMFI, Crisil Intelligence

B30 शहरों में महिलाओं का म्युचुअल फंड निवेश बढ़ा

हालांकि T30 शहरों (टॉप 30 शहरी केंद्रों) का दबदबा अब भी बना हुआ है और वे महिला निवेशकों के कुल AUM का 74.8% योगदान देते हैं, लेकिन B30 शहरों (टॉप 30 से बाहर के शहरों) में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। 2019 में B30 शहरों में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 20.1% थी, जो 2024 में बढ़कर 25.2% हो गई। यह दिखाता है कि छोटे शहरों में भी म्युचुअल फंड की पहुंच लगातार बढ़ रही है।

Also read: SIP में रिकॉर्ड निवेश, लेकिन आधे से ज्यादा अकाउंट जल्द ही हो रहे बंद! जानिए वजह

लॉन्ग टर्म निवेश की ओर बढ़ रहीं महिलाएं

महिलाएं अब ज्यादा वित्तीय अनुशासन और लॉन्ग टर्म निवेश योजना अपना रही हैं। महिला निवेशकों के AUM में 5 साल से ज्यादा अवधि के निवेश की हिस्सेदारी 2019 में 8.8% थी, जो 2024 में बढ़कर 21.3% हो गई।

वहीं, एक साल से कम अवधि के अल्पकालिक निवेश 40.5% से घटकर 25.4% रह गए। यह दर्शाता है कि महिलाएं अब धैर्यपूर्वक, लक्ष्य-आधारित निवेश की ओर बढ़ रही हैं, जो लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन में मदद करेगा।

Holding Period (in years) Women Investors (March 2019) Women Investors (March 2024) Men Investors (March 2019) Men Investors (March 2024)
< 1 40.5% 25.4% 42.1% 27.0%
1 to 2 27.6% 19.5% 27.2% 19.3%
2 to 3 12.0% 15.1% 11.8% 14.5%
3 to 4 7.1% 10.4% 6.8% 11.0%
4 to 5 4.0% 8.3% 3.8% 8.3%
> 5 8.8% 21.3% 8.2% 19.9%

Source: AMFI, Crisil Intelligence

यह बदलाव साक्षरता दर में वृद्धि, कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ने और वित्तीय जागरूकता अभियानों की वजह से संभव हुआ है। अब महिलाएं निवेश के जरिए अपने भविष्य को सुरक्षित कर रही हैं और आर्थिक फैसलों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement