facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Unifi Capital को सेबी से मिली म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने की मंजूरी

Advertisement

बयान के अनुसार, यूनिफी को अपने म्यूचुअल फंड पर काम शुरू करने के लिए इसी सप्ताह सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।

Last Updated- November 21, 2023 | 4:11 PM IST
Mutual Fund
Representative Image

पोर्टफोलियो प्रबंधन कंपनी यूनिफी कैपिटल को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने म्यूचुअल फंड लाइसेंस के लिए सेबी के पास दिसंबर, 2020 में आवेदन किया था। यूनिफी कैपिटल के संस्थापक शरत रेड्डी ने बयान में कहा, “हमारा म्यूचुअल फंड हमें गहराई तक और व्यापक रूप से जाने में सक्षम करेगा, जिससे हमारे निवेश उत्पाद पहली बार सभी प्रकार के निवेशकों के पास पूर्ण रूप से पहुंचेंगे।”

यह भी पढ़ें : इमर्जिंग मार्केट बास्केट में भारत का वजन बढ़ा

बयान के अनुसार, यूनिफी को अपने म्यूचुअल फंड पर काम शुरू करने के लिए इसी सप्ताह सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। साल 2001 में स्थापित यूनिफी कैपिटल वर्तमान में देश के 22 राज्यों में लगभग 10,000 पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस) और वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) ग्राहकों की ओर से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का प्रबंधन करती है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement