facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया ETF, EV कंपनियों में पैसा लगाने का सुनहरा मौका! ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

Advertisement

यह एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है जो Nifty EV & New Age Automotive Index को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Last Updated- March 21, 2025 | 9:14 AM IST
EVs

NFO Alert: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने शुक्रवार (21 मार्च) को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव ईटीएफ (ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF) लॉन्च किया है। यह एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है जो Nifty EV & New Age Automotive Index को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह NFO आज यानी 21 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 2 अप्रैल 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं।

ICICI Pru MF NFO: ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

म्युचुअल फंड हाउस ICICI Prudential के इस NFO में निवेशक मिनिमम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। इस स्कीम का बेंचमार्क Nifty EV & New Age Automotive Index है।

एग्जिट लोड के नियम

इस स्कीम में एग्जिट लोड शून्य है। हालांकि BSE/NSE के माध्यम से सेकेंडरी मार्केट में बेचे गए यूनिट्स पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा। निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्कीम के यूनिट्स की बिक्री पर स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से जो ब्रोकरेज लगेगा, उसका खर्च निवेशकों को ही उठाना होगा।

योग्य निवेशक फंड/एएमसी के साथ क्रिएशन यूनिट साइज में सीधे यूनिट्स रिडीम कर सकते हैं। वर्तमान में इन लेनदेन पर कोई एग्जिट लोड लागू नहीं है। हालांकि, क्रिएशन/रिडेम्पशन की प्रक्रिया के दौरान कुछ ट्रांजैक्शन कॉस्ट या अन्य आकस्मिक खर्च (जो कैश कंपोनेंट का हिस्सा होते हैं) लग सकते हैं, जिन्हें योग्य निवेशकों को वहन करना होगा।

Also read: Tech Funds 3 महीने में 18.6% टूटे, निवेश करें या इंतजार करें? जानें इन्वेस्टर्स के लिए क्या है सही स्ट्रैटेजी

ICICI Pru MF NFO: कहां करेगा निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, सामान्य परिस्थितियों में इस स्कीम के अंतर्गत कुल एसेट का 95% से 100% हिस्सा Nifty EV & New Age Automotive Index में शामिल कंपनियों की इक्विटी और उनसे संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, शेष 0% से 5% तक का आवंटन मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, जिनमें TREPs (Tri-party Repos) शामिल हैं, में किया जा सकता है।

ICICI Pru MF NFO: क्या है निवेश की स्ट्रैटेजी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए स्कीम पैसिव स्ट्रैटेजी फॉलो करेगी। स्कीम का पैसा उसी अनुपात में उन शेयरों में लगाया जाएगा जो इसके बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल हैं। इसका मकसद बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराना है। स्कीम की कुल संपत्ति का एक बहुत छोटा हिस्सा (0-5%) कैश के रूप में रखा जा सकता है ताकि लिक्विडिटी और अन्य खर्चों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

Also read: महिलाओं के लिए बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस! ₹25 लाख कवर पर जानें किसका प्रीमियम सबसे सस्ता? देखें टेबल

ICICI Pru MF NFO: किसे करना चाहिए निवेश

फंड हाउस के मुताबिक, यह NFO उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं। और EV की ग्रोथ का फायदा उठाना चाहते हैं। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)  के दायरे में रखा गया है। अश्विनी शिंदे और निशित पटेल इस NFO के फंड मैनेजर हैं।

 

(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement