facebookmetapixel
Advertisement
ADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?

Choice AMC की म्युचुअल फंड में एंट्री, इंडेक्स फंड और ETF से करेगी शुरुआत

Advertisement

चॉइस इंटरनेशनल के सीईओ अरुण पोद्दार ने कहा कि हमारे म्युचुअल फंड प्लेटफॉर्म का शुरुआत में पैसिव प्रोडक्ट्स पर फोकस रहेगा।

Last Updated- August 01, 2025 | 8:58 PM IST
Mutual Fund

फाइनेंशियल सर्विस कंपनी चॉइस इंटरनेशनल ने शुक्रवार को बताया कि उसकी यूनिट चॉइस एएमसी (Choice AMC) को सेबी से एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के तौर पर काम शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कंपनी ने म्युचुअल फंड बिजनेस में आधिकारिक तौर पर प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस नियामकीय मंजूरी से मुंबई मुख्यालय वाला चॉइस ग्रुप अब औपचारिक रूप से म्युचुअल फंड कारोबार शुरू कर सकेगा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पेशकशों का विस्तार कर पाएगा।

पैसिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स से होगी शुरुआत

कंपनी ने बताया कि अब चॉइस अपनी एएमसी (AMC) की शुरुआत रणनीतिक और चरणबद्ध तरीके से करेगी, जिसकी शुरुआत पैसिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स जैसे इंडेक्स फंड्स और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) से होगी। कंपनी ने आगे कहा, “यह मंजूरी हमारी वित्तीय सेवाओं के पोर्टफोलियो के विस्तार में एक अहम पड़ाव है और यह हमारे लंबे समय से चल रहे इस संकल्प को मजबूत करती है कि हम निवेशकों को व्यापक और सुलभ निवेश समाधान उपलब्ध कराएंगे।”

Also Read: SIF कैटेगरी में ‘जंग’ होगी तेज, Quant MF जल्द लॉन्च करेग पहला फंड

चॉइस इंटरनेशनल के सीईओ अरुण पोद्दार ने कहा, “हमारे म्युचुअल फंड प्लेटफॉर्म का शुरुआत में पैसिव प्रोडक्ट्स पर फोकस रहेगा। इसका मकसद एक स्थिर, स्केलेबल और प्रोफेशनली मैनेज्ड एसेट मैनेजमेंट बिजनेस बनाना है, जो मजबूत नियामकीय और गवर्नेंस फ्रेमवर्क के तहत काम करे।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement