facebookmetapixel
Advertisement
‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBI

Mcap: सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में उछाल, एयरटेल-रिलायंस ने बढ़ाई बाजार की चमक

Advertisement

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- June 22, 2025 | 12:07 PM IST
Market Capitalisation
Representative Image

Market Cap: बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पर भी साफ नजर आया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,289.57 अंक या 1.58% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

किस कंपनी को कितना फायदा?

  • भारती एयरटेल का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 54,055.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11.04 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 50,070.14 करोड़ रुपये बढ़कर 19.82 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • एचडीएफसी बैंक को भी 38,503.91 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और उसका मार्केट कैप 15.07 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • इन्फोसिस ने 8,433.06 करोड़ रुपये जोड़े और कंपनी की बाजार हैसियत 6.73 लाख करोड़ रुपये हो गई।

  • आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 8,012.13 करोड़ रुपये बढ़कर 10.18 लाख करोड़ रुपये रहा।

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मार्केट वैल्यू 3,212.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें

किन कंपनियों को हुआ नुकसान?

  • बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 17,876.42 करोड़ रुपये घटकर 5.62 लाख करोड़ रुपये रह गया।

  • टीसीएस को 4,613.06 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उसका मूल्यांकन घटकर 12.42 लाख करोड़ रुपये रह गया।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 3,336.42 करोड़ रुपये कम होकर 5.41 लाख करोड़ रुपये रही।

  • एलआईसी का मार्केट कैप 1,106.88 करोड़ रुपये घटकर 5.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

  2. एचडीएफसी बैंक

  3. टीसीएस

  4. भारती एयरटेल

  5. आईसीआईसीआई बैंक

  6. भारतीय स्टेट बैंक

  7. इन्फोसिस

  8. एलआईसी

  9. बजाज फाइनेंस

  10. हिंदुस्तान यूनिलीवर

Advertisement
First Published - June 22, 2025 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement