Categories: बाजार

Market Today: ग्लोबल मार्केट निगेटिव, RBI के दर वृद्धि फैसले से बाजार पर पड़ सकता है असर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:35 PM IST

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच Sensex और Nifty सूचकांक शुक्रवार के सत्र की शुरुआत लाल रंग में कर सकते हैं। सुबह 07:30 बजे SGX Nifty 16,780 के पास खुला। निक्केई भी लाल निशान में है।

भारतीय रिजर्व बैंक के दर वृद्धि के फैसले से आज बाजार पर असर देखने को मिल सकता है। बैंक द्वारा दरों में कम से कम 50 आधार अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।
 

अमेरिकी बाजारों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर सभी एशियाई सूचकांकों में भी आज सुबह यानी 30 सितंबर को गिरावट दर्ज की गई। S&P 500 2.11 फीसदी गिरा, Nasdaq 2.84 फीसदी गिरा, जबकि Dow 1.54 फीसदी गिरा।
 
घरेलू बाजार की बात करें तो, बैंकों, वित्तीय, ऑटो और रियल्टी पॉकेट जैसे संवेदनशील शेयरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
 
इसके अलावा, बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals ) भी रडार पर रहेगा क्योंकि कंपनी को Power Grid से 332.6 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
 
इसके अलावा, Adani Enterprises  को आज से Nifty50 इंडेक्स में जोड़ा जाएगा।

First Published : September 30, 2022 | 9:10 AM IST