facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्टकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावटStocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

एलआईसी की सूचीबद्धता टलने की संभावना

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:24 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सूचीबद्ध कराने और आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी बेचने का काम अगले वित्त वर्ष तक के लिए टल सकता है।
कोविड-19 संकट के चलते बाजार मूल्यांकन नीचे रहने की वजह से यह काम अब वित्त वर्ष 2021-22 में होने की संभावना है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में एलआईसी को सूचीबद्ध कराने और आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचकर 90,000 करोड़ रुपये के विनिवेश की योजना बनाई थी। यह सरकार के 2.10 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य का अहम हिस्सा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 का आम बजट पेश करते हुए चालू वित्त वर्ष में एलआईसी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की घोषणा की थी। सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी संकट के बाद बाजार हालातों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में एलआईसी का आईपीओ आना मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा बाजार में एलआईसी के आईपीओ को उतना अच्छा अभिदान मिलने की संभावना कम है। कोविड-19 के चलते सरकार ने हाल में देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी ईंधन विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के विनिवेश की समय सीमा भी दूसरी बार बढ़ा दी है। अब इसे 31 जुलाई तक कर दिया गया है जो पहले 30 जून थी। एलआईसी में सरकार की 100 प्रतिशत और आईडीबीआई बैंक में 46.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - June 1, 2020 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement