facebookmetapixel
Advertisement
यूजरनेम फीचर पर WhatsApp और Telegram ने सरकार को भेजा जवाब, जांच के बाद रुख साफ करेगी सरकाररूस-यूक्रेन युद्ध: जापान कैसे बना रूस के जासूसों का नया अड्डा? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावाMP में स्पेन की कंपनी लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, ₹19000 करोड़ होगा निवेश; 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगारमंगलवार से खुल रहा ₹9,813 करोड़ का SBI Funds IPO, जानिए क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेजKusumgar IPO Allotment Today: आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें GMP और लिस्टिंग डेटSEBI ने कर्मचारियों के लिए बदले नियम! नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे यह कामविदेशी निवेशकों की होगी जोरदार वापसी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप 15 शेयर और सेक्टरजुलाई में KOSPI 9,000 से लुढ़ककर 7,000 के नीचे कैसे पहुंचा? AI से लेकर भारत तक क्या है तस्वीरदेश के 10 बड़े बैंकों में एक साथ निवेश का मौका, ₹500 से कर सकेंगे शुरुआत; जानिए Bajaj AMC के NFO की डीटेलITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना होगा ITR? जानिए टैक्स नियम क्या कहते हैं

Kross IPO Day 2: क्रॉस लिमिटेड के आईपीओ को दूसरे दिन 2.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

Kross IPO Day 2: जमशेदपुर स्थित कंपनी के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों की तरफ से 250 करोड़ रुपये तक के मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

Last Updated- September 10, 2024 | 7:34 PM IST
Belrise submitted the draft, UPL rights issue will come बेलराइज ने मसौदा जमा कराया, यूपीएल का राइट्स इश्यू आएगा

Kross IPO Day 2: वाहन कलपुर्जा विनिर्माता क्रॉस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन मंगलवार को 2.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती शेयर बिक्री में रखे गए 1,53,50,877 शेयरों के मुकाबले 3,92,75,140 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 3.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 2.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को सिर्फ दो प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। क्रॉस लिमिटेड ने शुक्रवार को प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Also read: Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड की मजबूत गति जारी, अगस्त में 3% बढ़ा निवेश

जमशेदपुर स्थित कंपनी के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों की तरफ से 250 करोड़ रुपये तक के मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। इसके लिए 228-240 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह निर्गम 11 सितंबर को बंद होगा। वर्ष 1991 में स्थापित क्रॉस लिमिटेड विविध कारोबार में सक्रिय कंपनी है। यह ट्रेलर एक्सल और सस्पेंशन असेंबली का निर्माण एवं आपूर्ति करती है।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement