facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

JSW Infrastructure IPO: ब्रोकरेज फर्मों ने दी आवेदन करने की सलाह

Advertisement

करीब 13 साल के अंतराल के बाद जेएसडब्ल्यू समूह की तरफ से यह तीसरी सूचीबद्धता है।

Last Updated- September 25, 2023 | 9:59 PM IST
JSW Infra

JSW Infrastructure IPO: सज्जन जिंदल प्रवर्तित जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज खुला और कई देसी ब्रोकरेज फर्मों ने इस इश्यू में आवेदन की सलाह दी है। विश्लेषकों के मुताबिक, संभावित निवेशकों को कंपनी के कैप्टिव बिजनेस व सरकारी लाइसेंसों व करारों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता आदि पर नर रखनी चाहिए।

करीब 13 साल के अंतराल के बाद जेएसडब्ल्यू समूह की तरफ से यह तीसरी सूचीबद्धता है, वहीं विश्लेषक मजबूत पैरेंटेज मुख्य रूप से सकारात्मक है, लेकिन जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का समूह के कारोबार पर भारी निर्भरता को लगातार अहम चिंता बताया जा रहा है।

निर्मल बांग ने जेएसडब्ल्यू समूह की इकाइयों के साथ संबंधित पक्षकार के तहत खासे लेनदेन को अहम चिंता बताया है। ब्रोकरेज के विश्लेषकों ने अपने नोट में कहा है, संबंधित पक्षकार के लेनदेन में उनके स्वामित्व वाली जमीन कंपनी को अपने बंदरगाह व टर्मिनल के लिए पट्टे पर देना शामिल है।

पिछले हफ्ते बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा के संयुक्त प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी अरुण माहेश्वरी ने कहा था, मैं कहना चाहूंगा कि कैप्टिव कार्गो हमारी ताकत में से एक है। किसी पोर्ट यानी बंदरगाह को ठोस एंकर ग्राहक की दरकार होती है और यह हमारे समूह के भीतर होना, खास तौर से जेएसडब्ल्यू स्टील की वृद्धि का रिकॉर्ड हमारे लिए लाभकारी है।

निर्मल बांग के नोट में कहा गया है, आईपीओ का मूल्यांकन वित्त वर्ष 23 के एबबा 17.2 गुना पर उचित है, ऐसे में हम इसमें आवेदन की सलाह देते हैं। अन्य ब्रोकरेज मसलन आनंद राठी, स्टॉक्सबॉक्स और मोतीलाल ओसवाल ने भी आईपीओ में आवेदन की सलाह दी है और ये ब्रोकरेज मूल्यांकन को उचित बता रही हैं।

आनंद राठी के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा है, हमारा मानना है कि कंपनी का मूल्यांकन सही है और हम लंबी अवधि के लिए इसमें आवेदन की सिफारिश करते हैं। उन्होंने कहा, कार्गो वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा कुछ निश्चित कार्गो पर निर्भर है और ऐसे कार्गो के कम होने या बंद होने से कंपनी के लाभ पर विपरीत असर पड़ सकता है।

निर्मल बांग के विश्लेषकों ने कहा, कार्गो का संकेंद्रण (खास तौर से कोयला व लौह अयस्क) आम चिंता है। ऐसे में कंपनी पर ऐसे कारोबार में कमी या कोकिंग कोल, लौह अयस्क व थर्मल कोल के परिवाहन में नरमी का भारी असर पड़ सकता है। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा भारत में दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक बंदरगाह परिचालक है। अभी अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड एकमात्र सूचीबद्ध कंपनी है, जिससे तुलना की जा सकती है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement