facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

JioBlackRock ने लॉन्च किए 5 सस्ते इंडेक्स फंड, 12 अगस्त तक निवेश का मौका

Advertisement

JioBlackRock Asset Management ने भारत के रिटेल निवेशकों को सस्ता, पारदर्शी और डिजिटल निवेश विकल्प देने के लिए 5 नए इंडेक्स फंड्स की पेशकश की है।

Last Updated- August 05, 2025 | 10:11 AM IST
JioBlackRock

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और अमेरिका की दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकरॉक (BlackRock) की संयुक्त साझेदारी JioBlackRock Asset Management ने अपने पहले पांच इंडेक्स फंड्स की पेशकश की है। ये फंड New Fund Offering (NFO) के ज़रिए लॉन्च किए गए हैं, जो 5 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक खुले रहेंगे।

डिजिटल और कम लागत वाला निवेश अनुभव देने का दावा

कंपनी के अनुसार, यह लॉन्च भारत के निवेशकों को सस्ते, पारदर्शी और डिजिटल तरीके से निवेश करने का एक नया विकल्प देगा। JioBlackRock Asset Management के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सिड स्वामीनाथन ने कहा, “हम हर तरह के निवेशकों को ध्यान में रखते हुए इंडेक्स निवेश का फायदा देना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि भारत के हर व्यक्ति को निवेश की डिजिटल और डेटा-आधारित सुविधाएं मिलें।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी निवेशकों के लिए एक खास एजुकेशनल कैंपेन भी शुरू कर रही है, जिससे नए और अनुभवी दोनों तरह के निवेशकों को सही जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ₹74 लाख करोड़ पहुंचा AUM! Mutual Fund में हुआ जबरदस्त बूम, जानें क्या खरीद रहे हैं निवेशक

कौन-कौन से फंड लॉन्च हुए हैं?

कंपनी ने कुल 5 इंडेक्स फंड्स लॉन्च किए हैं, जो भारत के अलग-अलग सेक्टर्स को कवर करेंगे:

फंड का नाम क्या खास है
JioBlackRock Nifty 50 Index Fund भारत की टॉप 50 बड़ी कंपनियों में निवेश
JioBlackRock Nifty Next 50 Index Fund अगली 50 संभावित लार्ज कैप कंपनियों में निवेश
JioBlackRock Nifty Midcap 150 Index Fund मिड साइज कंपनियों की ग्रोथ से फायदा
JioBlackRock Nifty Smallcap 250 Index Fund छोटे लेकिन उभरते बिजनेस में निवेश का मौका
JioBlackRock Nifty 8-13 Yr G-Sec Index Fund सरकारी बॉन्ड में निवेश कर स्थिरता हासिल करें

कहां से कर सकते हैं निवेश?

इन सभी फंड्स में निवेश JioFinance App के जरिए किया जा सकता है। इसके अलावा ये फंड्स अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं।

JioBlackRock Asset Management क्या है?

यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की 50-50 की साझेदारी वाली एक नई एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जो भारतीय निवेशकों के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल पहुंच के जरिए ग्लोबल स्तर की निवेश सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: बड़ौदा बीएनपी पारिबा MF के Gold ETF FoF में ₹500 की SIP से शुरू कर सकते हैं निवेश, किसे लगाना चाहिए पैसा?

Jio Financial Services Limited (JFSL) के बारे में

JFSL यानी Jio Financial Services Limited एक RBI रजिस्टर्ड कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) है। इसके अंतर्गत कंपनी कई वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें Jio Finance Limited, Jio Insurance Broking, Jio Payment Solutions, Jio Leasing Services और Jio Payments Bank जैसी प्रमुख इकाइयां शामिल हैं। पहले इस कंपनी को Reliance Strategic Investments के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2023 में Reliance Industries से इसे अलग कर एक स्वतंत्र इकाई के रूप में Jio Financial Services Limited के नाम से स्थापित किया गया। JFSL के शेयरों की लिस्टिंग 21 अगस्त 2023 को NSE और BSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर की गई थी, जिससे यह एक सार्वजनिक रूप से ट्रेड होने वाली कंपनी बन गई।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement