facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

3-4 हफ्ते में 15% तक रिटर्न देने को तैयार Steel Stock! ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट

Advertisement

Jindal Steel: 965-945 में खरीदारी का मौका, टारगेट 1065 से 1100 रुपये

Last Updated- May 17, 2025 | 10:28 AM IST
Jindal Steel

Axis Securities ने Jindal Steel & Power Ltd. (JINDALSTEL) के शेयर में तेज़ी की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 से 4 हफ्तों में शेयर 1065 से 1100 रुपये तक जा सकता है। अभी इसका भाव करीब 972 रुपये है। ब्रोकरेज ने कहा है कि निवेशक इसे 965 से 945 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। अगर शेयर 900 रुपये से नीचे चला जाता है, तो तेज़ी की उम्मीद टूट सकती है।

 Jindal Steel के चार्ट पर दिखी तेज़ी की शुरुआत

रिपोर्ट में बताया गया है कि Jindal Steel ने अपने चार्ट पर एक पुराने गिरते हुए पैटर्न को तोड़ा है। यह एक अच्छा संकेत है, जिससे लगता है कि अब शेयर में ऊपर जाने की शुरुआत हो गई है।

इस ब्रेकआउट के समय शेयर में खरीदारी तेज़ हुई है। ज़्यादा वॉल्यूम मतलब बाज़ार में भरोसा बढ़ा है। शेयर अपने सभी बड़े मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200 दिन) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो अच्छी बात है। शेयर का RSI नाम का एक इंडिकेटर भी अब खरीद का इशारा दे रहा है। यह पहले के मुकाबले अब ज़्यादा मज़बूत दिख रहा है।

 Jindal Steel के लिए क्यों माना जा रहा है तेज़ी का संकेत?

शेयर जिस “Falling Channel” पैटर्न में था, वो एक तरह से नीचे जाने का रास्ता होता है। लेकिन अब वह इस रेंज से बाहर निकल आया है। ऊपर की ओर ब्रेकआउट और ज़्यादा वॉल्यूम इस बात को पक्का करते हैं कि अब ट्रेंड बदल चुका है।

कुल मिलाकर, Axis Securities की राय है कि अगले 3-4 हफ्तों में इस शेयर में 12% से 15% तक की तेजी आ सकती है। अगर आप इस शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो 945 से 965 रुपये के बीच खरीद सकते हैं। लक्ष्य 1065 और 1100 रुपये रख सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर शेयर 900 से नीचे चला गया, तो नुकसान की संभावना भी है।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - May 17, 2025 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement