facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

Tata Capital IPO: अंतिम दिन पूरी तरह हुआ बुक, कितना है GMP और कितने रुपये हो सकती है लिस्टिंग? जानिए

Advertisement

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को फाइनल रूप से तय किया जा सकता है। कंपनी 10 अक्टूबर को रिफंड प्रोसेस शुरू करेगी।

Last Updated- October 08, 2025 | 4:32 PM IST
Tata Capital IPO

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल आईपीओ अप्लाई करने के अंतिम दिन पूरी तरह बुक होने के साथ बंद हो गया। टाटा कैपिटल लिमिटेड का 15,512 करोड़ रुपये का आईपीओ अप्लाई करने के लिए सोमवार (6 अक्टूबर) को खुला था और आज इश्यू को अप्लाई करने का अंतिम दिन था।

एनएसई के वेबसाइट के अनुसार, इश्यू को दोपहर 3:30 बजे तक 1.93 गुना बोलियां मिली। इश्यू को 33,34,36,996 शेयरों की बोलियों के मुकाबले 64,77,43,296 शेयरों के लिए बोलियां मिली। सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की रही। उन्होंने आईपीओ को 3.39 गुना बुक किया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 1.97 गुना और रिटेल निवेशकों ने 1.07 गुना सब्सक्राइब किया।

Tata Capital IPO Listing Date

टाटा कैपिटल आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को फाइनल रूप से तय किया जा सकता है। कंपनी 10 अक्टूबर को रिफंड प्रोसेस शुरू करेगी। टाटा कैपिटल के शेयर सोमवार, 13 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया था। 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए और कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया था। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए 12 लाख इक्विटी शेयर रिजर्व रखे गए थे।

Tata Capital IPO GMP

टाटा कैपिटल आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में ठंडा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, टाटा कैपिटल आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर 8 अक्टूबर को 329.5 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 326 रुपये के मुकाबले 3.5 रुपये या 1 प्रतिशत कम है।

Also Read | आईपीओ की भरमार से शेयर बाजार में तेजी पर पड़ सकता है असर, बर्नस्टीन की चेतावनी

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) एक अनौपचारिक रकम होती है। यह वह राशि है जो निवेशक आईपीओ के इश्यू प्राइस से ज्यादा देने को तैयार रहते हैं। यह सौदा तब होता है जब शेयर बाजार में लिस्ट नहीं हुए होते। जीएमपी से बाजार की रुचि और मांग का अंदाजा लगता है। अगर जीएमपी ज्यादा हो, तो मतलब निवेशक उत्साहित हैं। इससे लिस्टिंग के दिन मुनाफा मिलने की उम्मीद बढ़ती है। अगर जीएमपी कम या निगेटिव हो, तो यह निवेश में कम रुचि दिखाता है।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement