facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने पर दबाव जारी, एक्सपर्ट बोले- बड़ी तेजी मुश्किलफैक्ट्रियों और कंपनियों का बिजली बिल बढ़ने वाला है?नौकरी है… लेकिन सुरक्षा नहीं! भारत में लाखों कर्मचारी बिना कॉन्ट्रैक्ट और सोशल सिक्योरिटी केHUF Succession Rule: मां और बड़े बेटे का कितना हक? कौन बन सकता है Karta, हर परिवार को जाननी चाहिए ये नियमSuzlon Energy: 195 MW ने रिपिटेड ऑर्डर ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा उछलाSensex में बड़ा बदलाव संभव! Trent बाहर, Hindalco या Shriram Finance की एंट्री की चर्चारेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, Q4 नतीजों के बाद भाव ₹1,250 तक जाने की उम्मीदअब नहीं डूबेगा आपका पैसा, UP RERA ने बदले रियल एस्टेट के नियमरुपये को बचाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में नहीं RBI, महंगाई पर फोकस बरकरारAxis Bank, HDFC Bank: PSU बैंकों की रफ्तार पड़ सकती है धीमी, बड़े प्राइवेट बैंक फिर पकड़ रहे स्पीड

Swiggy को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

Advertisement

स्विगी ने गोपनीय ‘प्री-फाइलिंग रूट’ के जरिये 30 अप्रैल को दस्तावेज दाखिल किए थे। फिलहाल सभी विवरण गुप्त हैं।

Last Updated- September 25, 2024 | 2:43 PM IST
Swiggy Q2 Results
Representative image

खाद्य एवं किराना सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी को बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्विगी ने गोपनीय ‘प्री-फाइलिंग रूट’ के जरिये 30 अप्रैल को दस्तावेज दाखिल किए थे। फिलहाल सभी विवरण गुप्त हैं।

सूत्रों ने बताया कि गोपनीय फाइलिंग प्रक्रिया के तहत भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के बाद स्विगी दो अद्यतन ‘ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस’ (दस्तावेज) जमा करेगी।

एक नियामक की प्रतिक्रिया से संबंधित और दूसरा 21 दिन में सार्वजनिक टिप्पणियां हासिल करने से जुड़ा होगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद ही अंतिम दस्तावेज दाखिल किया जाएगा और कंपनी आईपीओ के लिए रोड शो शुरू कर पाएगी।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement