facebookmetapixel
Advertisement
सोमनाथ भारत की अपराजित आत्मा का प्रतीक, पीएम मोदी ने विरासत और आस्था को बताया राष्ट्र की शक्तिECLGS 5.0: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट को मिल सकती है ₹1,500 करोड़ तक की राहतRupee vs Dollar: कच्चे तेल में गिरावट से रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर बंदसंजय कपूर मामले में मध्यस्थता करेंगे पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़FY26 में नए निवेशकों पर चार AMC का दबदबा, आधे से ज्यादा फोलियो इन्हीं के नामEditorial: हार के बाद ममता बनर्जी की सियासत ने फिर बढ़ाया टकरावक्या UPI पर सब्सिडी खत्म करने का समय आ गया है? Tiered MDR व्यवस्था की जरूरत पर बहसनए स्वरूप में NITI Aayog और PMEAC भारत की अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर समझने में बन सकते हैं मददगारSEBI ने शेयर ब्रोकरों का जोखिम सुरक्षा प्रणाली मंच ‘आईआरआरए’ बंद किया Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी स्थिर 

Suraksha Diagnostics IPO: सब्सक्राइब करने की लास्ट डेट आज, चेक करें लेटेस्ट GMP समेत सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

Advertisement

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ अप्लाई करने का 03 दिसंबर, 2024 को लास्ट चांस है। यह आईपीओ पब्लिक इश्यू के लिए मंगलवार (3 दिसंबर) को बंद हो जाएगा।

Last Updated- December 03, 2024 | 9:04 AM IST
Gaudium IVF IPO

Suraksha Diagnostics IPO: सुरक्षा डायग्नोस्टिक के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को निवेशकों से अब तक सुस्त रिस्पांस मिला है। 03 दिसंबर तक पब्लिक इश्यू को महज 25 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 03 दिसंबर को ₹0 चल रहा है। Investorgain.com के आंकड़ों के अनुसार, ₹441 प्रति इक्विटी शेयर के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का आईपीओ बिना किसी प्रीमियम या डिस्काउंट के लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी भी पब्लिक इश्यू के लिए निवेशक की अधिक भुगतान करने की इच्छा को दर्शाता है।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ सब्सक्रिप्शन डेटा

कंपनी के आईपीओ को 13,432,533 शेयरों के बदले 02 दिसंबर तक निवेशकों से कुल मिलाकर 34,24,378 शेयरों के लिए बोलियां मिली है।

बीएसई के डेटा के मुताबिक, सुरक्षा डायग्नोस्टिक के पब्लिक इश्यू को रिटेल निवेशक सेगमेंट द्वारा सबसे अधिक 45 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने आईपीओ को 13% बुक किया जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) हिस्से को सब्सक्राइब नहीं किया गया।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ डिटेल्स

सुरक्षा डायग्नोस्टिक आईपीओ अप्लाई करने का 03 दिसंबर, 2024 को लास्ट चांस है। यह आईपीओ पब्लिक इश्यू के लिए मंगलवार (3 दिसंबर) को बंद हो जाएगा। इसके शुक्रवार (6 दिसंबर) को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है। सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO ₹846.25 करोड़ का बुक-बिल्ट ऑफर है। इस IPO में कुल 1.92 करोड़ शेयरों की बिक्री शामिल है।

इस IPO का प्राइस बैंड ₹420 से ₹441 प्रति शेयर रखा गया है। आवेदन के लिए कम से कम 34 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा। रिटेल इन्वेस्टर्स को न्यूनतम ₹14,994 का निवेश करना होगा। बड़े एनआईआई (NII) निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 67 लॉट (2,278 शेयर) है, जो ₹10,04,598 बनता है। छोटे एनआईआई निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 14 लॉट (476 शेयर) है, जिसकी कीमत ₹2,09,916 है।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement