facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Sri Lotus Developers IPO: शाहरुख-अमिताभ जैसे बॉलीवुड स्टार्स का लगा है पैसा, GMP दे रहा बड़ा इशारा; दांव लगाएं या नहीं?

Advertisement

Sri Lotus Developers IPO: शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक, अजय देवगन, एकता कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने आईपीओ में पहले ही निवेश कर रखा है।

Last Updated- July 30, 2025 | 10:26 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

Sri Lotus Developers IPO: मुंबई की हाई-एंड रियल एस्टेट कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) का 792 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार (30 जुलाई) को सब्सक्राइब करने के लिए खुल गया। यह इश्यू अप्लाई करने के लुए 1 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 140 से 150 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इश्यू के तहत 5.28 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और लॉट साइज 100 शेयर का है। शेयरों का अलॉटमेंट 4 अगस्त को होगा और लिस्टिंग BSE और NSE पर 6 अगस्त को तय की गई है। श्री लोटस डेवलपर्स ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 237 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

ब्रोकरेज फर्म श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) के आईपीओ को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। कंपनी की मजबूत ग्रोथ, एसेट-लाइट बिज़नेस मॉडल और शानदार रिटर्न प्रोफ़ाइल का हवाला दिया जा रहा है।

Sri Lotus Developers IPO Price Band 

श्री लोटस डेवलपर्स का आईपीओ का प्राइस बैंड 140-150 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके एक लॉट में 100 शेयर शामिल है। इस तरह, रिटेल निवेशक मिनिमम 100 शेयरों और इसके मल्टिपल में बोली लगा सकते हैं।

श्री लोटस डेवलपर्स आईपीओ के एक लॉट या 100 शेयरों के लिए बोली लगाने को लेकर किसी रिटेल निवेशक को कम से कम 15,000 रुपये चाहिए होंगे। रिटेल निवेशक 1,95,000 रुपये के निवेश के साथ श्री लोटस डेवलपर्स आईपीओ के मैक्सिमम 13 लॉट या 1,300 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है।

यह भी पढ़ें: NSDL IPO आज से खुला, ₹135 GMP के साथ ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड; सब्सक्राइब करें या नहीं?

Sri Lotus Developers IPO GMP

श्री लोटस डेवलपर्स के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार (30 जुलाई) को ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर चल रहे थे। अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि श्री लोटस डेवलपर्स के शेयर 194 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह 150 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर 44 रुपये या 29.33 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दर्शाता है।

Sri Lotus Developers IPO में कई मशहूर हस्तियों का निवेश

इस आईपीओ में कई मशहूर हस्तियों ने पहले ही निवेश कर रखा है। इनमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, एकता कपूर, सारा अली खान, राजकुमार राव और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड सितारे शामिल हैं। दिसंबर 2024 में कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए ₹400 करोड़ जुटाए थे। इसमें आशीष कचोलिया ने अकेले ₹50 करोड़ का निवेश किया था। इसके अलावा जगदीश मास्टर और DR Choksey Finserv जैसे दिग्गज निवेशक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद कमलनयन पंडित हैं, जो एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने ‘सरकार 3’, ‘टोटल धमाल’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्में बनाई हैं और उनके पास Anand Pandit Motion Pictures नाम का फिल्म स्टूडियो है।

यह भी पढ़ें: लेंसकार्ट ने सेबी को आईपीओ के दस्तावेज सौंपे, 2,150 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना

Sri Lotus Developers IPO: फंड का क्या करेगी कंपनी?

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी तीन सब्सिडियरी कंपनियों – रिचफील रियल एस्टेट प्रा. लि., ध्यान प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. और त्रिक्षा रियल एस्टेट प्रा. लि. – में निवेश के लिए करेगी, ताकि उसके चल रहे प्रोजेक्ट्स – अमाल्फी, द आर्केडियन और वरुण – की निर्माण लागत का कुछ हिस्सा फंड किया जा सके। इसके अलावा कुछ पैसा सामान्य कारोबारी खर्चों के लिए भी इस्तेमाल होगा। इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स हैं और रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज है।

Sri Lotus Developers IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं?

Anand Rathi Research – लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करें

आनंद राठी रिसर्च के एनालिस्ट्स ने निवेशकों को श्री लोटस डेवलपर्स आईपीओ की कीमत का हवाला देते हुए लॉन्ग टर्म लिहाज से निवेश करने की सलाह दी है। एनालिस्ट्स ने कहा कि श्री लोटस डेवलपर्स, मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के अल्ट्रा-लक्जरी और लक्जरी आवासीय रियल एस्टेट बाजार में एक मजबूत रणनीतिक स्थिति रखता है, जो शहर के सबसे प्रीमियम माइक्रो-मार्केट में से एक है।

ब्रोकरेज ने कहा, “अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2024-25 की कमाई के आधार पर 30.6 गुना प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो पर किया गया है। जबकि EV/EBITDA 24.5 गुना है और इक्विटी शेयरों के जारी होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹7,330.6 करोड़ रहेगा। हमारा मानना है कि यह आईपीओ पूरी तरह से फुली प्राइस्ट है। इसलिए हम इसे ‘सब्सक्राइब – लॉन्ग टर्म’ की रेटिंग देते हैं।”

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement