facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

Sanstar IPO का आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, दांव लगा या नहीं ऐसे चेक करें स्टेटस

Advertisement

सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और इसे बोली के आखिरी दिन 82.99 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:23 AM IST
Indo Farm Equipment IPO

Sanstar IPO allotment date: ग्रे मार्केट में धूम मचा रहे सनस्टार लिमिटेड आईपीओ आज यानी 24 जुलाई को अलॉट होगा और इसी के साथ निवेशकों का इंतजार खत्म हो जायेगा। जिन निवेशकों ने सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ को अप्लाई किया है, वे इश्यू के रजिस्ट्रार पोर्टल इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सनस्टार आईपीओ (Sanstar IPO) सब्सक्राइब करने के लिए 19 जुलाई को खुला था और 23 जुलाई इस इश्यू पर दांव लगाने का आखिरी मौका था। सनस्टार ने अपने 510 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये पर फिक्स किया है।

निवेशकों से मिला था तगड़ा रिस्पांस

सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और इसे बोली के आखिरी दिन 82.99 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

सनस्टार आईपीओ लिस्टिंग की तारीख (Sunstar IPO Listing Date)

सनस्टार आईपीओ के लिए अलॉटमेंट को बुधवार, 24 जुलाई, 2024 को फाइनल रूप दिया जाएगा। सनस्टार लिमिटेड का आईपीओ बीएसई, एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा। कंपनी के शेयर 26 जुलाई (शुक्रवार) को लिस्ट हो सकते हैं।

सनस्टार आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें (How to check Sanstar IPO allotment status)

Sanstar IPO को अप्लाई करने वाले इन्वेस्टर्स आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Sanstar IPO : BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Sanstar IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Sanstar IPO के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement