facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

IPO Listing: Glottis और Fabtech IPO की फिकी एंट्री, एक में 35% की गिरावट; दूसरे ने दिया मामूली प्रीमियम

Advertisement

IPO Listing: मल्टी-मोडल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ग्लॉटिस आईपीओ (Glottis IPO) और फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ के शेयर मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए।

Last Updated- October 07, 2025 | 12:17 PM IST
IPO Listing

IPO Listing: मल्टी-मोडल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ग्लॉटिस आईपीओ (Glottis IPO) और फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ के शेयर मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। ग्लॉटिस आईपीओ की बाजार में एंट्री फिकी रही और बीएसई (BSE) पर ग्लॉटिस के शेयर 88 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह इसके इश्यू प्राइस 129 रुपये प्रति शेयर से 41 रुपये यानी 31.78 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये बाजार से 307 करोड़ रुपये जुटाए थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ग्लॉटिस आईपीओ के शेयर 84 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस की तुलना में 45 यानी 34.88 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है।

ग्लॉटिस की यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों से कमजोर रही। लिस्टिंग से पहले, अनौपचारिक बाजार में ग्लॉटिस के अनलिस्टेड शेयर लगभग 129 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड हो रहे थे, जो इश्यू प्राइस के ऊपरी स्तर के बराबर था। हालांकि, लिस्टिंग ग्रे मार्केट के रुझान के उलट काफी कमजोर रही।

Fabtech Technologies IPO listing

बायोफार्मा इंजीनियरिंग कंपनी फैबटेक टेक्नोलॉजीज (Fabtech IPO) ने अपने सफल आईपीओ के बाद मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार में डेब्यू किया। कंपनी के शेयर एनएसई (NSE) पर 192 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट हुए। यह इसके इश्यू प्राइस 191 रुपये से सिर्फ 1 रुपये यानी 0.5 फीसदी का मामूली प्रीमियम दर्शाता है। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद ही शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आई और यह 182.40 रुपये के इंट्राडे लो तक गिर गया।

बीएसई (BSE) पर भी शेयरों की शुरुआत 192 रुपये पर हुई। लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव बना रहा और शुरूआती कारोबार के दौरान लगभग 5 फीसदी गिरकर 181.45 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि लिस्टिंग ज्यादा उत्साहजनक नहीं रही, फिर भी फैबटेक का डेब्यू प्राइस ग्रे मार्केट की उम्मीदों से थोड़ा बेहतर रहा। लिस्टिंग से पहले, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 191 प्रति शेयर के आसपास फ्लैट ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement