facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Midwest IPO Allotment: 88 गुना बुक होने के बाद अलॉटमेंट फाइनल, एक क्लिक में चेक करें स्टेटस; GMP से तगड़े संकेत

Advertisement

Midwest IPO Allotment: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर की जा सकती है। लॉट साइज 14 शेयरों का है।

Last Updated- October 20, 2025 | 1:37 PM IST
GSP Crop Science IPO

Midwest IPO Allotment: मिडवेस्ट लिमिटेड आईपीओ अलॉटमेंट को मंगलवार को फाइनल रूप दे दिया गया। आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार (15 अक्टूबर) को खुला था और शुक्रवार (17 अक्टूबर) को बंद हो गया था। शेयर की लिस्टिंग 24 अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर की जा सकती है। आईपीओ का प्राइस बैंड 1014 से 1065 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Midwest IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Midwest IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Midwest IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

मिडवेस्ट लिमिटेड आईपीओ (Midwest IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Midwest IPO GMP

मिडवेस्ट आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में मिडवेस्ट आईपीओ के शेयर सोमवार (20 अक्टूबर) को 1166 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 1065 रुपये से 101 रुपये या 10 फीसदी ज्यादा है। लिस्टिंग के दिन अगर यही रुझान रहते है तो निवेशकों को हर लॉट पर 1414 रुपये का मुनाफा हो सकता है।

Midwest IPO Listing Date

शेयरों का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर (सोमवार) को होने की उम्मीद है। 23 अक्टूबर (गुरुवार) को अपने डिमैट अकाउंट में शेयर जमा किये जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर की जा सकती है। लॉट साइज 14 शेयरों का है। यानी एक खुदरा निवेशक को कम से कम 14,910 रुपये का निवेश करना होगा। केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जबकि डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

Advertisement
First Published - October 20, 2025 | 12:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement