facebookmetapixel
Advertisement
क्यों अटक जाता है हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? पॉलिसी लेते समय जान लें ये 4 जरूरी बातें8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp ठगी, फर्जी सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर कर्मचारियों को फंसा रहे ठगAI से बदलेगा IT सेक्टर का खेल? Tata MF को सर्विस-ड्रिवन ग्रोथ की उम्मीद, निवेशकों के लिए अहम संकेतबैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटर

Mangal Electrical IPO मिला या नहीं? फटाफट चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

Mangal Electrical IPO Allotment: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 49,91,105 शेयरों के मुकाबले 4,96,69,802 शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- August 25, 2025 | 8:40 AM IST
KSH International IPO

Mangal Electrical IPO allotment: मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ के अलॉटमेंट को सोमवार (25 अगस्त 2025) को फाइनल होने की उम्मीद है। निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिलने और 10 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (22 अगस्त) को बंद हो गया था। आईपीओ 20 अगस्त से 22 अगस्त तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 49,91,105 शेयरों के मुकाबले 4,96,69,802 शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला।

Mangal Electrical IPO: आईपीओ अलॉट कैसे चेक करें

मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार की आधिकारिक बिगशेयर सर्विसेसज (Bigshare Services) पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE पर Mangal Electrical IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Mangal Electrical IPO allotment या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Mangal Electrical IPO Allotment का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ (Mangal Electrical IPO allotment) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Mangal Electrical IPO GMP

विक्रम सोलर आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में मामूली प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ के शेयर 575 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 561 रुपये से 14 रुपये ज्यादा है और करीब 2.5% का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

Mangal Electrical IPO allotment date, listing date

मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ के लिए बोली लगाने के लिए शुक्रवार (22 अगस्त) को बंद हुआ। मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट को सोमवार (25 अगस्त) को फाइनल किया जा सकता है। मंगलवार, 26 अगस्त को उनके डीमैट खाते में कंपनी के शेयर प्राप्त होंगे। मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ के शेयर बुधवार (27 अगस्त) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement