facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Upcoming IPO: बाजार में मचेगी धूम! 16 मार्च से आ रहे हैं ये दमदार IPO, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल

Advertisement

अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बहार रहेगी। GSP Crop Science और CMPDI जैसे बड़े इश्यूज के साथ SME सेगमेंट में भी कमाई के शानदार मौके मिलेंगे

Last Updated- March 16, 2026 | 12:20 PM IST
Powerica IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Upcoming IPOs This Week: शेयर बाजार के गलियारों में अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल रहने वाली है। अगर आप भी अपनी जमा-पूंजी को सही जगह लगाकर मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं, तो अपनी नजरें स्क्रीन पर गड़ा लीजिए। IPO निवेशकों के लिए 16 मार्च से शुरू होने वाला यह हफ्ता निवेशकों के लिए ‘बड़ा’ हो सकता है। बाजार में फिर से वैसी ही रौनक दिखने वाली है, जिसका इंतजार हर छोटा-बड़ा निवेशक करता है।

इस बार सिर्फ नई कंपनियों की एंट्री ही नहीं हो रही, बल्कि कई पुरानी और भरोसेमंद कंपनियां भी जनता के बीच अपनी हिस्सेदारी लेकर आ रही हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो यह हफ्ता उन लोगों के लिए खास है जो लिस्टिंग गेन की तलाश में रहते हैं। चाहे आप बड़े मेनबोर्ड इश्यू में दिलचस्पी रखते हों या छोटे और उभरते हुए SME सेगमेंट में, इस हफ्ते हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। आइए देखते हैं कि इस ‘सुपर वीक’ में कौन सी कंपनियां आपकी किस्मत चमकाने आ रही हैं।

मेनबोर्ड सेगमेंट: इन दो कंपनियों पर रहेगी नजर

मेनबोर्ड सेगमेंट में GSP Crop Science और Central Mine Planning & Design Institute अपने इश्यू पेश करने जा रही हैं।

  1. GSP Crop Science IPO: इस कंपनी का IPO 16 मार्च को खुलेगा और निवेशक 18 मार्च तक इसमें बोली लगा सकेंगे। यह 400 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ड इश्यू है। इसमें 240 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर (0.75 करोड़ शेयर्स) जारी किए जाएंगे, जबकि 160 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आएगा। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च को फाइनल हो सकता है, जबकि 24 मार्च को इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होने की उम्मीद है।

 

  1. Central Mine Planning & Design Institute IPO: यह IPO 20 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। यह पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) पर आधारित है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। चूंकि यह पूरी तरह OFS है, इसलिए IPO से मिलने वाली रकम कंपनी के पास न जाकर सीधे बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी। इस IPO का अलॉटमेंट 25 मार्च को फाइनल होने की संभावना है और इसकी लिस्टिंग 30 मार्च को शेयर बाजार में हो सकती है।

Also Read: NSE के IPO की उलटी गिनती शुरू, 20 मर्चेंट बैंक और 8 कानूनी सलाहकारों की हुईं नियुक्ति

SME सेगमेंट: ‘Novus Loyalty’ में निवेश का मौका

छोटे और मझोले उद्योगों के सेगमेंट यानी SME कैटेगरी में Novus Loyalty का IPO दस्तक दे रहा है। यह इश्यू 17 मार्च को खुलेगा और 20 मार्च को बंद होगा। कंपनी की योजना इस IPO के जरिए 60.15 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसमें 48.18 रुपये करोड़ के नए शेयर जारी होंगे और 11.97 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फॉर सेल के तहत होगा। इस IPO का अलॉटमेंट 23 मार्च को तय किया जा सकता है, वहीं BSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 25 मार्च को होने की उम्मीद है।

अगले हफ्ते होने वाली नई लिस्टिंग्स

नए IPO के साथ-साथ अगले हफ्ते बाजार में चार नई कंपनियों की एंट्री भी होने वाली है। जिन निवेशकों ने इन कंपनियों में पैसा लगाया है, वे लिस्टिंग के दिन होने वाले मुनाफे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं:

  • Rajputana Stainless IPO: इस मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग 16 मार्च को BSE और NSE पर होगी।
  • Apsis Aerocom IPO: यह SME सेगमेंट की कंपनी है, जिसकी लिस्टिंग 18 मार्च को NSE SME पर होने वाली है।
  • Innovision IPO: यह मेनबोर्ड IPO 20 मार्च को बाजार में अपनी शुरुआत करेगा।
  • Raajmarg Infra Investment Trust IPO: इसकी लिस्टिंग 24 मार्च को BSE और NSE पर तय की गई है।

मार्केट एक्सपर्ट की माने तो निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि एक तरफ जहां नए निवेश के रास्ते खुल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लिस्ट होने वाली कंपनियां बाजार का मूड तय करेंगी।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement