facebookmetapixel
Advertisement
AI एक्सपो में दिखी भारत की तकनीकी ताकत, पीएम बोले भविष्य यहीं से तय होगाInfosys ने एआई कंपनी Anthropic से मिलाया हाथ, शेयर 3% उछला; डील से क्या फायदा होगा?AI Impact Summit 2026, Day 2: नीति और टेक्नोलॉजी पर चर्चा, जानें आज क्या कुछ होगा खासग्लोबल साउथ को अपने डाटा से खुद के AI मॉडल बनाने चाहिए: अमिताभ कांतClean Max Enviro IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹3100 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सAadhaar Card New Design: सिर्फ फोटो और QR कोड के साथ आएगा नया आधार? जानें पूरा अपडेटक्या बदल जाएगी ‘इंडस्ट्री’ की कानूनी परिभाषा? सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच करेगी समीक्षाGold-Silver Price Today: सोने में 1,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; खरीदारी से पहले आज के रेटDefence stock: रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 7% तक आई तेजी; रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डरNRI का भारत पर भरोसा बढ़ा, हेल्थ इंश्योरेंस खरीद में 126% की रिकॉर्ड छलांग

GK Energy IPO मिला या नहीं ? तुरंत चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP दे रहा तगड़ी लिस्टिंग का इशारा

Advertisement

GK Energy IPO GMP: आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में तगड़े प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। इसके नॉन लिस्टेड शेयर 184 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- September 24, 2025 | 8:35 AM IST
IPO

GK Energy IPO Allotment: जीके एनर्जी आईपीओ के अलॉटमेंट को बुधवार (24 सितंबर 2025) को फाइनल रूप दिया जा सकता है। निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 89 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए मंगलवार (23 सितंबर) को बंद हो गया था। आईपीओ 19 सितंबर से 23 सितंबर तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,12,40,655 शेयरों के मुकाबले 1,98,77,63,792 शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) ने आईपीओ को सबसे ज्यादा अप्लाई किया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 186.29 गुना बुक किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 122.73 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 20.79 गुना बुक किया गया।

जिन निवेशकों ने जीके एनर्जी आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वे बीएसई या एनएसई की ऑफिशियल वेबसाइट या इस इश्यू के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया (MUFG Intime India) की वेबसाइट पर शेयर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रे मार्केट में तहलका मचा रहा ये IPO, सब्सक्राइब करने पर होगा फायदा? जानें ब्रोकरेज की सलाह

GK Energy IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. GK Energy IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और GK Energy IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

जीके एनर्जी आईपीओ (GK Energy IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Anand Rathi Share IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, GMP दे रहा पॉजिटिव इशारा; सब्सक्राइब करने पर मिलेगा मुनाफा?

GK Energy IPO GMP

जीके एनर्जी आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को ग्रे मार्केट में तगड़े प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि जीके एनर्जी आईपीओ के नॉन लिस्टेड शेयर 184 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 153 रुपये से 31 रुपये ज्यादा है और करीब 20.26% का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement