facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

इस IPO के हर लॉट पर हो सकता है ₹6850 का फायदा! GMP दे रहा मोटी कमाई का इशारा, अप्लाई करने का आज आखिरी मौका

डेंटा वाटर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 22 जनवरी को खुल गया था। आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला है और इसे अब तक 50 गुना से ज्यादा अप्लाई किया जा चुका है।

Last Updated- January 24, 2025 | 9:20 AM IST
Top Performing IPO in 2025

Denta Water IPO GMP: डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड (Denta Water and Infra Solutions Limited) आईपीओ को अप्लाई करने का आज (24 जनवरी) आखिरी मौका है। ग्रे मार्केट में वॉटर मैनेजमेंट इंफ़्रा का प्रीमियम लिस्टिंग पर अच्छा मुनाफे का संकेत दे रहा है। आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (22 जनवरी) को खुला था। इच्छुक निवेशक आज (24 जनवरी) तक पब्लिक इश्यू के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कंपनी की योजना आईपीओ के जरिये 220.50 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसके लिए प्राइस बैंड 279 से 294 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। यह आईपीओ 75,00,000 इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। पब्लिक इश्यू 29 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होगा। डेंटा वाटर का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी (GMP) शुक्रवार (24 जनवरी) को 137 रुपये चल रहा है।

Denta Water IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस

डेंटा वाटर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 22 जनवरी को खुल गया था। आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला है और इसे अब तक 50 गुना से ज्यादा अप्लाई किया जा चुका है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने पब्लिक इश्यू को सबसे ज्यादा 129 गुना सब्सक्राइब किया है। इसके अलावा रिटेल केटेगरी को 44 गुना और QIB श्रेणी को 4.75 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

Denta Water IPO: प्राइस बैंड

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 279 से 294 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। आईपीओ के लिए न्यूनतम लॉट साइज 50 शेयरों का है। निवेशक कम से कम 50 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक निवेश की न्यूनतम राशि 14,700 रुपये है।

Denta Water IPO: कब लिस्टिंग होगा

डेंटा वाटर के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 27 जनवरी को फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में ये मंगलवार, 28 जनवरी तक आ जाएंगे। बुधवार, 29 जनवरी को डेंटा वाटर BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएगी।

Denta Water IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं

वॉटर मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में कंपनी की विशेषज्ञता और आने वाले वर्षों में ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग (Bajaj Broking) ने लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेशकों को डेंटा वाटर के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशन्स लिमिटेड (DWISL) जल इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाओं में एक प्रमुख कंपनी है। यह कंपनी रिसाइकल वाटर से भूजल रिचार्ज करने में माहिर है।

Denta Water का वर्क पोर्टफोलियो

वॉटर मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन प्रदान करने वाली इस कंपनी ने अक्टूबर 2023 तक जल प्रबंधन से जुड़ी 27 परियोजनाएं पूरी की हैं। अक्टूबर 2023 तक, कंपनी के पास 22 चल रही परियोजनाएं हैं, जिनका कुल कॉन्ट्रैक्ट प्राइस 984.23 करोड़ रुपये है। इसमें से 976.7 करोड़ रुपये जल प्रबंधन परियोजनाओं के लिए और 7.54 करोड़ रुपये रेल और सड़क जैसे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए हैं। कुल कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में से कंपनी ने 211.3 करोड़ रुपये का कार्य पूरा कर लिया है और शेष ऑर्डर बुक 772.94 करोड़ रुपये की है।

First Published - January 24, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट