facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

EV स्कूटर बनाती है ये कंपनी, अगले हफ्ते खुल रहा IPO, प्राइस बैंड हुआ तय; अप्लाई करें या नहीं?

Advertisement

आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए सोमवार (28 अप्रैल) को खुलेगा और बुधवार (30 अप्रैल) को बंद हो जाएगा। आईपीओ का अलॉटमेंट शुक्रवार (2 मई) को फाइनल किया जा सकता है।

Last Updated- April 25, 2025 | 4:46 PM IST
Ather energy IPO

Ather Energy IPO: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ईवी कंपनी एथर एनर्जी शेयर बाजार में एंट्री के लिए तैयार है। मोस्ट अवेटिड एथर एनर्जी आईपीओ अप्लाई करने के लिए 28 अप्रैल (सोमवार) को खुलेगा। यह सब्सक्राइब करने के लिए 30 अप्रैल (बुधवार) तक खुला रहेगा। आईपीओ के आधिकारिक रूप से खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में हलचल मच गई है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 304-321 रुपये प्रति शेयर रखा है। जबकि आईपीओ का इश्यू साइज 2,980.76 करोड़ रुपये है।

एथर एनर्जी आईपीओ साइज

एथर एनर्जी आईपीओ कुल 2,980.76 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू दो हिस्सों में बंटा है। एक तो कंपनी नए 8.18 करोड़ शेयर जारी करेगी जिससे ₹2,626 करोड़ जुटाए जाएंगे। दूसरा, कंपनी के कुछ मौजूदा निवेशक अपने 1.11 करोड़ शेयर बेचेंगे, जिससे ₹354.76 करोड़ जुटाए जाएंगे।

एथर एनर्जी आईपीओ का प्राइस बैंड और लॉट साइज

एथर एनर्जी के आईपीओ का प्राइस बैंड 304-321 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके एक लॉट में 46 शेयर हैं। निवेशक मिनिमम 46 शेयर या इसके मल्टिपल में अप्लाई कर सकते हैं। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए मिनिमम 14,766 रुपये चाहिए होंगे। जबकि रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट या 598 शेयरों तक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Ather Energy IPO  डिटेल्स 
प्राइस बैंड (₹) ₹304 – ₹321
इश्यू साइज ₹2,980.76 करोड़
लॉट साइज 46 शेयर
इश्यू ओपन होने की तारीख 28 अप्रैल 2025
इश्यू बंद होने की तारीख 30 अप्रैल 2025
लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल, HSBC, JM फाइनेंशियल्स, नोमुरा
रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
लिस्टिंग की तारीख 6 मई 2025
लिस्टिंग एक्सचेंज बीएसई, एनएसई

एथर एनर्जी आईपीओ लेटेस्ट GMP

एथर एनर्जी आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में पॉजिटिव रिस्पांस दे रहा है। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में शुक्रवार (25 अप्रैल) को 321 रुपये पर मिल रहे हैं। यह 321 रुपये के अपर प्राइस बैंड से थोड़ा ज्यादा है।

एथर एनर्जी आईपीओ अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

एथर एनर्जी आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए सोमवार (28 अप्रैल) को खुलेगा और बुधवार (30 अप्रैल) को बंद हो जाएगा। आईपीओ का अलॉटमेंट शुक्रवार (2 मई) को फाइनल किया जा सकता है। एथर एनर्जी के शेयर मंगलवार (6 मई) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते है।

एथर एनर्जी आईपीओ: सब्सक्राइब करें या नहीं?

ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग ने लॉन्ग टर्म लिहाज से एथर एनर्जी आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि एथर एनर्जी एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी है यह जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (E2Ws), बैटरियों और अन्य संबंधित उत्पादों की बिक्री में एक्सपर्टीज रखती है। कंपनी महाराष्ट्र में एक नया उत्पादन संयंत्र स्थापित करके अपनी निर्माण क्षमता बढ़ा रही है।

ब्रोकरेज ने कहा कि ग्रोथ के बावजूद कंपनी लगातार नुकसान में चल रही है और इसके पास काफी बड़ा इकट्ठा हुआ घाटा है। कंपनी के फाइनेंशियल प्रदर्शन के कारण इसका प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE) रेश्यो नेगेटिव है। 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी का कर्ज ₹1121 करोड़ से ज्यादा था, जो चिंता का विषय है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी को मजबूत पैरेंटेज का फायदा है, जो उसकी प्रमुख ताकत है। वर्तमान फाइनेंशियल स्थिति को देखते हुए यह एक लोंगत टर्म के लिहाज से सही लगता है। अच्छी जानकारी रखने वाले निवेशक, जिनके पास अतिरिक्त धन और लॉन्ग टर्म आउटलुक, वे एथर एनर्जी IPO में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement