facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Anthem Biosciences IPO listing: एंथम बायोसाइंसेज ने निवेशकों को किया मालामाल, हर लॉट पर मिला ₹4000 का मोटा मुनाफा

Advertisement

Anthem Biosciences IPO listing: एनएसई पर शेयर अपने पब्लिक इश्यू की तुलना में 153.05 रुपये या 26.85% के प्रीमियम के साथ 723.05 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए।

Last Updated- July 21, 2025 | 10:43 AM IST
Clean Max Enviro Share price

Anthem Biosciences IPO listing, Anthem Biosciences share price: एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ के शेयर सोमवार (21 जुलाई) को शेयर बाजार में जोरदार एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 723.10 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह 570 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के मुकाबले 153.10 रुपये या 26.86 प्रतिशत ज्यादा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एंथम बायोसाइंसेज के शेयर अपने पब्लिक इश्यू की तुलना में 153.05 रुपये या 26.85 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 723.05 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। इस तरह, रिटेल निवेशकों को हर एक लॉट पर 3979 रुपये का तागड़ा मुनाफा हुआ है।

हालांकि, एंथम बायोसाइंसेज का आईपीओ ग्रे मार्केट अनुमान से कम रहा। शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले एंथम बायोसाइंसेज के नॉन-लिस्टेड शेयर लगभग 749 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह 179 रुपये प्रति शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) को दर्शाता है और 570 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से लगभग 31.40 प्रतिशत ज्यादा है।

Q1 Results Today: निवेशकों के लिए बड़ा दिन, आज 46 कंपनियों के आएंगे नतीजे; चेक करें पूरी लिस्ट

Anthem Biosciences IPO Subscription Status

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ (Anthem Biosciences IPO) का प्राइस बैंड 540-570 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। एक लॉट में 26 शेयर रखे गए थे। इस तरह, कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 3,395 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। एंथम बायोसाइंसेज के शेयर सोमवार (21 जुलाई) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

पब्लिक इश्यू को कुल 2,81,45,24,128 शेयरों के लिए बोली मिली। यह ऑफर 4,40,70,682 शेयरों के लिए था। इस तरह, यह इश्यू 63.86 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। सबसे ज़्यादा भागीदारी क़्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की रही। उन्होंने अपने हिस्से के लिए 182.65 गुना बोली लगाई। इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने 42.36 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया और उनका हिस्सा 5.64 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement