facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की राय

INR vs USD: रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 6:11 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हे गया तथा यह डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.93 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.77 के उच्चस्तर और 82.02 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 फीसदी घटकर 105.42 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 फीसदी घटकर 82.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 541.81 अंक की गिरावट के साथ 59,806.28 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement