facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

INR vs USD: रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 5:28 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी ये कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.61 पर कमजोर खुला जो पिछले सत्र में 81.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 81.43 से 81.76 रुपये के दायरे में घट-बढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 81.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 102.15 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत घटकर 87.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 60,978.75 अंक पर 37.08 अंक या 0.06 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 219.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement