facebookmetapixel
Advertisement
BPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरी

INR vs USD: रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 5:57 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से रुपये में यह गिरावट आई। कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख तथा डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80.92 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान रुपये में 81.47 और 81.93 प्रति डॉलर के बीच घट बढ़ हुई। शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि के बारे में चिंताओं के बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 फीसदी घटकर 101.66 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 फीसदी बढ़कर 87.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,100 के ऊपर बंद

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 319.90 अंक की तेजी के साथ 60,941.67 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,002.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement