facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

Innova Captab का शेयर पहले दिन 22 फीसदी चढ़ा

Advertisement

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,119.62 करोड़ रुपये रहा। इनोवा कैपटैब के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 55.26 गुना आवेदन मिले थे।

Last Updated- December 29, 2023 | 9:53 PM IST
Stocks TO Watch today

Innova Captab shares: एकीकृत दवा कंपनी इनोवा कैपटैब के शेयर शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के दिन निर्गम मूल्य 448 रुपये से करीब 22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 456.10 रुपये पर शुरुआत की। हालांकि, बाद में 16.29 फीसदी उछलकर 521 रुपये पर पहुंच गए।

एनएसई पर शेयर 0.91 फीसदी के उछाल के साथ 452.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में 22.16 फीसदी की उछाल के साथ 547.30 रुपये तक पहुंच गए और अंत में 21.68 फीसदी की बढ़त के साथ 545.15 रुपये पर बंद हुए।

Also read: Vodafone Idea के शेयर में 18% से ज्यादा का उछाल, इस वजह से आई तेजी

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,119.62 करोड़ रुपये रहा। इनोवा कैपटैब के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 55.26 गुना आवेदन मिले थे।

आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर और 55,80,357 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 426-448 रुपये प्रति शेयर था। इनोवा कैपटैब एक एकीकृत दवा कंपनी है। यह अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण, दवा वितरण, विपणन तथा निर्यात सहित दवा के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करती है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 9:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement