facebookmetapixel
Advertisement
F&O ट्रेडिंग से हुई कमाई? 31 अगस्त है ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख, ऐसे निकाले टर्नओवर और भरे टैक्सHDFC म्युचुअल फंड की नई स्कीम, सोने-चांदी में निवेश का मौका; ₹100 से कर सकेंगे शुरुआतहेक्सावेयर टेक के शेयरों में जारी रहेगी तेजी? ब्रोकरेज ने बताए तेजी के अहम ट्रिगर्स, कहा – ₹720 तक जाएगा भावआईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी ने बाजार में फूंकी जान, जुलाई में 2 से ज्यादा उछला निफ्टीL&T को अल्ट्रा मेगा ऑर्डर, ₹15,000 करोड़ से ज्यादा के गैस प्रोजेक्ट पर करेगी काम; शेयर में उतार-चढ़ावरक्षाबंधन पर ₹10,000 में बहन को दें फाइनें शियल गिफ्ट, FD से म्युचुअल फंड तक ये हैं 4 विकल्पUPI के 10 साल: 1.78 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ तक पहुंचा ट्रांजैक्शन वॉल्यूममहंगाई ने बदला ट्रेंड, भारत का घरेलू पर्यटन बना बड़ा ग्रोथ इंजन; डेस्टिनेशन वेडिंग्स में 20% तक बढ़ रही मांगFY27 की पहली तिमाही में हवाई सेवाओं के दाम बढ़े, बैंकिंग और सिक्योरिटीज सेवाएं हुईं सस्तीएक्सिस पेंशन फंड का AUM ₹20,000 करोड़ के पार, 15 महीने में दोगुनी हुई संपत्ति

भारत का MCap 10 महीने में पहली बार 5 लाख करोड़ डॉलर से नीचे फिसला

Advertisement

बीएसई के आंकड़े के अनुसार देश का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) अब 4.99 लाख करोड़ डॉलर है, जो 9 मई के बाद सबसे कम है

Last Updated- March 02, 2026 | 10:48 PM IST
MCap

सोमवार को इक्विटी बाजार में भारी बिकवाली और रुपये में गिरावट के बाद भारत ने अपना 5-ट्रिलियन एमकैप टैग गंवा दिया है। बीएसई के आंकड़े के अनुसार देश का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) अब 4.99 लाख करोड़ डॉलर है, जो 9 मई के बाद सबसे कम है। अमेरिकी डॉलर के हिसाब से, भारत का बाजार पूंजीकरण अपनी ऊंचाई से लगभग 13 फीसदी कम हो गया है और इस साल अब तक लगभग 5.6 प्रतिशत नीचे है, जो बड़े

वै​श्विक बाजारों में सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिका को छोड़कर, ज्यादातर बड़े वै​श्विक बाजारों ने इस साल अच्छी बढ़त दर्ज की है। चीन, जापान और ताइवान ने दो अंक में रिटर्न दिया है, जो भारत के कमजोर प्रदर्शन को दिखाता है।

वै​श्विक बाजार पूंजीकरण में भारत का योगदान घटकर 3.17 फीसदी रह गया है। देश ने एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में भी अपनी जगह खो दी है, वेटेज के मामले में कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद, भारत अब चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर आ गया है।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement