facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

NSE के 84 करोड़ के शेयर बेचेगी आईआईएफएल फाइनैंस

Advertisement

कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी जानकारी में कहा है कि उसे 84.7 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए एनएसई से मंजूरी मिल गई है।

Last Updated- June 17, 2024 | 11:25 PM IST
IIFL Finance

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) आईआईएफएल फाइनैंस (IIFL Finance) ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी घटाने की योजना बनाई है।

कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी जानकारी में कहा है कि उसे 84.7 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए एनएसई से मंजूरी मिल गई है। इस बिक्री के बाद एनएसई में आईआईएफएल फाइनैंस की हिस्सेदारी घटकर 0.146 प्रतिशत रह जाएगी। यह हिस्सेदारी बिक्री स्टॉक एक्सचेंज में 284.4 करोड़ रुपये में 0.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के कुछ ही महीनों के भीतर की जा रही है।

आईआईएफएल फाइनैंस (IIFL Finance) ने अप्रैल में एनएसई में एफआईएच मॉरिशस से हिस्सेदारी खरीदी थी। उसने स्पष्ट किया था कि हालांकि एफआईएच संबंधित पक्ष थी, लेकिन यह सौदा स्वतंत्र आधार किया गया था और यह निवेश केवल दीर्घकालिक या अल्पकालिक लाभ के लिए था।

मई के शुरू में एनएसई (NSE) ने अपने वित्तीय परिणाम के बाद एक पर चार बोनस शेयर देने और 90 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की थी। अनलिस्टेड जोन के अनुसार एनएसई का शेयर 6,200 रुपये पर कारोबार कर रहा था जबकि मार्च के अंत में यह 4,800 रुपये के आसपास था।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement