facebookmetapixel
Advertisement
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों का घाटा ₹1 लाख करोड़ पार करने की आशंकाभारतीय ग्राहकों ने बैंकों को दिया साफ संदेश, तेज ऐप और बेहतर डिजिटल सपोर्ट अब सबसे बड़ी जरूरतक्या आपके बच्चे का बैंक अकाउंट नहीं है? फिर भी इन ऐप्स से दे सकते हैं पॉकेट मनीपश्चिम एशिया संघर्ष पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान, पुतिन संग बैठक में उठाया मुद्दाAI की रेस में Google का बड़ा दांव, नया Gemini और स्मार्ट Search फीचर्स देख दंग रह जाएंगे आपUN ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, फिर भी दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में शामिलNBFC Stocks: चोलामंडलम, श्रीराम फाइनेंस और इंडिया शेल्टर बने ब्रोकरेज के टॉप पिक, जानिए क्यों बढ़ा भरोसाSuper El Niño: 2026 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ला सकता है सुपर एल नीनो, IMD भी अलर्ट₹148 से ₹220 तक टारगेट, आखिर IGL को लेकर क्यों बंटे हुए हैं एक्सपर्ट्स?ईरान युद्ध में US के 42 जेट और ड्रोन तबाह; F-15E, F-35A जैसे फाइटर जेट भी हुए नष्ट

Hindenburg-Adani Case: अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज किया

Advertisement

रविवार को शेयर बाजारों को भेजे गए बयान में अदाणी समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के नए दावे दुर्भावनापूर्ण, शरारत भरे और जोड़तोड़ वाले हैं।

Last Updated- August 11, 2024 | 10:15 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

Hindenburg-Adani Case: अदाणी समूह ने अमेरिकी शॉर्ट-सेलर के ताजा आरोपों को भ्रामक करार दिया है। रविवार को शेयर बाजारों को भेजे गए बयान में अदाणी समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के नए दावे दुर्भावनापूर्ण, शरारत भरे और जोड़तोड़ वाले हैं। प्रवक्ता ने हिंडनबर्ग पर निजी लाभ के लिए पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष निकालने के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का उपयोग करने का आरोप लगाया। उसके अनुसार यह तथ्यों और कानून का घोर उल्लंघन है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अदाणी समूह के खिलाफ इन आरोपों को पूरी तरह से नकारते हैं जो खारिज दावों से गढ़े गए हैं और जिनकी पूरी तरह से जांच की गई है और वे निराधार साबित हुए है। इन्हें सर्वोच्च न्यायालय जनवरी 2024 में पहले ही खारिज कर चुका है।’ बयान में कहा गया है कि कंपनी का वैश्विक होल्डिंग ढांचा पूरी तरह पारदर्शी है और सभी जरूरी जानकारियों का विभिन्न सार्वजनिक दस्तावेजों में नियमित रूप से खुलासा किया जाता है।

इसके अलावा अनिल आहूजा 2007 से 2008 तक अदाणी पावर में 3आई निवेश फंड के नामित निदेशक थे और बाद में 2017 तक अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल) के निदेशक रहे। बयान में कहा गया है, ‘अदाणी समूह का संबंधित व्यक्तियों या मामलों के साथ कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है। हम पारदर्शिता बनाए रखने और सभी कानूनी और नियामकीय जरूरतों का ढृढ़ता से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

शनिवार को जारी की गई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, आहूजा मॉरिशस स्थित आईपीई प्लस फंड के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अधिकारी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि आईपीई फंड की संरचना ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड से दो स्तर नीचे की गई है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार इस अवधि के दौरान आहूजा ने तीन कार्यकाल तक एईएल के निदेशक के तौर पर जिम्मेदारी संभाली और इस तरह से वह कुल 9 वर्ष (जून 2017) के अंत) तक इस कंपनी से जुड़े रहे। इससे पहले वह अदाणी पावर के निदेशक थे।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement