facebookmetapixel
Advertisement
‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीन

1 शेयर पर 1 FREE! HDFC Bank का ऐतिहासिक बोनस इश्यू – रिकॉर्ड डेट पक्की

Advertisement

एचडीएफसी बैंक ने अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। जानें एक्स-डेट, रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल।

Last Updated- August 25, 2025 | 8:39 AM IST
HDFC Bank Leadership crisis

HDFC Bank ने अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। बैंक ने अपने Q1 FY2026 के नतीजों के साथ यह घोषणा की। कंपनी ने कहा कि निवेशकों को 1:1 अनुपात में बोनस शेयर दिए जाएंगे। यानी, हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर मिलेगा। बोनस शेयर की फेस वैल्यू भी Re 1 ही रखी गई है।

एचडीएफसी बैंक ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “बोनस इक्विटी शेयर 1:1 के अनुपात में जारी किए जाएंगे, यानी हर 1 रुपये वाले पूरी तरह से चुकाए गए शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा।”

कब है HDFC Bank बोनस की एक्स डेट?

बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक बोनस एक्स-डेट 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को है। इसका मतलब है कि 26 अगस्त को शेयर बोनस एडजस्टमेंट के साथ ट्रेड करेंगे। एक्स-डेट के दिन शेयर की कीमत लगभग 50% सस्ती हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: 470% का रिकॉर्ड डिविडेंड! पर्सनल केयर कंपनी का शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

HDFC Bank बोनस की रिकॉर्ड डेट

एचडीएफसी बैंक ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 (बुधवार) तय की है। इस दिन तक जिन निवेशकों के पास एचडीएफसी बैंक के शेयर होंगे, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। यह बैंक का पहला बोनस इश्यू है। इससे पहले कंपनी ने दो बार स्टॉक स्प्लिट किया था-

2011: शेयर 10 रुपये से 5 हिस्सों में बंटकर 2 रुपये फेस वैल्यू का हो गया। (स्प्लिट रेशियो 5:1)

2019: शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू से 2 हिस्सों में बंटकर 1 रुपये फेस वैल्यू का हो गया। (स्प्लिट रेशियो 1:1)

यह भी पढ़ें: 3 साल में 219% का रिटर्न! इस PSU Stock ने 200% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

HDFC Bank का शेयर प्राइस

शुक्रवार (22 अगस्त) को एचडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई पर ₹1964.75 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव ₹1990.20 से 1.28% गिरावट है। एचडीएफसी बैंक बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹15.08 लाख करोड़ है।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement