बाजार

मल्टीबैगर स्टॉक का डबल धमाका! दिया करीब 550% रिटर्न, अब मिलेंगे हर 1 पर 2 फ्री शेयर

Bonus Share: जीटीवी इंजीनियरिंग ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। निवेशकों को प्रत्येक 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर मिलेंगे

Published by
दिग्विजय सिंह   
Last Updated- August 17, 2026 | 2:41 PM IST

Bonus Share: कच्चे तेल में उबाल, जियोपॉलिटिकल टेंशन से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बाजार की हलचल में कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर फोकस में हैं। इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स के कारोबार से जुड़ी कंपनी जीटीवी इंजीनियरिंग (GTV Engineering) ने शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। इसके तहत 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 शेयर मिलेंगे। 2025 में भी कंपनी ने बोनस शेयर बांटे थे। मल्टीबैगर स्टॉक ने बीते 5 सालों में 550 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

हर 1 पर मिलेंगे 2 फ्री स्टॉक्स!

जीटीवी इंजीनियरिंग ने जून तिमाही के नतीजों के साथ बोनस शेयर का ऐलान किया। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 2:1 रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने सहमति दे दी है। इसके तहत निवेशकों के पास मौजूद हर 1 शेयर पर 2 शेयर मिलेंगे। हालांकि, बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं हुआ है। इससे पहले 2025 में भी बोनस शेयर बांटे थे, जिसका एक्स-डेट 28 जुलाई थी।

स्मॉलकैप स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न

जीटीवी इंजीनियरिंग के शेयर ने लंबी अवधि में धमाकेदार रिटर्न दिए। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 साल में करबी 560 फीसदी उछल चुका है। 6 महीने में भाव करीब 25 फीसदी चढ़ा है। शेयर ने इसी साल 19 जून को 83.90 रुपये का 52-वीक हाई टच किया। जबकि 21 जनवरी को 41.55 रुपये का 52-वीक का निचला स्तर टच किया था।

Also Read | भारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?

शेयर विभाजन हुआ, डिविडेंड भी बांटा

एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2025 में शेयर विभाजन भी हुआ था। इसके तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाला शेयर 5 हिस्सों में टूटकर 2 रुपये के फेस वैल्यू वाला शेयर बना। इसके अलावा फाइनल और अंतरिम डिविडेंड भी बांटे। फरवरी में 50 पैसे के अंतरिम डिविडेंड का और सितंबर में 10 पैसे के फाइनल डिविडेंड का एक्स-डेट था।

 

First Published : August 17, 2026 | 2:41 PM IST