facebookmetapixel
Advertisement
7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान₹50,000 की सैलरी में घर और कार दोनों कैसे खरीदें? एक्सपर्ट ने बताया पूरा फाइनेंशियल प्लान

सरकारी प्रतिभूति, फॉरेक्स मार्केट गुरुवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे : RBI

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत 29 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Last Updated- September 28, 2023 | 11:28 AM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बयान में कहा कि सरकारी प्रतिभूति और विदेशी मुद्रा बाजार गुरुवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत 29 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

पहले घोषित 28 सितंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिया गया था। आरबीआई ने कहा, ‘‘ वित्तीय बाजारों के सुचारू संचालन और लेन-देन के गैर-विघटनकारी निपटान को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से तिमाही/छमाही के अंत को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक हित में सरकारी प्रतिभूति बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार, मुद्रा बाजार और रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव बाजार 28 सितंबर 2023 के अलावा 29 सितंबर 2023 को भी खुले रहेंगे।’’

यह भी पढ़ें : MCX 3 अक्‍टूबर से नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर होगा शिफ्ट, एक्सचेंज ने जारी किया नोटिस

बयान के अनुसार, बुधवार (27 सितंबर) को आयोजित भारत सरकार के ट्रेजरी बिलों की नीलामी का निपटान 29 सितंबर को होगा। 29 सितंबर को निर्धारित भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसका निपटान 29 सितंबर को होगा।

सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए हामीदारी नीलामी भी 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 11:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement