facebookmetapixel
Advertisement
एक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातें

उतार-चढ़ाव के बीच अच्छे शेयर चढ़े पर छोटे शेयर गिरे

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:59 PM IST

देश के शेयर बाजारों में सोमवार उतार चढ़ाव के कारोबार में बैंकिंग, टेक्नोलॉजी और तेल कंपनियों के शेयरों की अच्छी खरीदारी रही।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) में केवल 535 स्टॉक ऊपर गए जबकि 2149 में नुकसान रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के शेयरों में से 22 में बढ़त और 8 में घाटा रहा।शुरु में विश्व बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। लेकिन निवेशकों में विश्वास की कमी के कारण बिकवाली के जोर से शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी नदारद हो गई। वैसे कारोबार के अंतिम सत्र में खरीदारी ने फिर से जोर पकड़ा।


खासतौर पर मिडकैप और स्मॉल कैप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।  बीएसई मिडकैप सूचकांक 2.66 प्रतिशत और स्मॉल कैप सूचकांक 3.77 प्रतिशत फिसल गया। मिडकैप के 95 शेयरों में से 24 लाभ में रहे जबकि 71 में घाटा रहा। स्मॉल कैप में शामिल 479 शेयरों में से 80 में नफा और 398 में नुकसान रहा।


बैंकिंग शेयरों में तेजी रही जबकि ब्याज दरों में कटौती और संभावित डेरिवेटिव नुकसान के कारण पिछले दो महीनों से इनमें काफी गिरावट का दौर चल रहा था। बैंकिंग सेक्टर के सबसे ज्यादा ऊपर जाने वाले शेयरों में यस बैंक का शेयर 4.1 प्रतिशत, पंजाब नैशनल बैंक का शेयर 5.58 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 2.67 प्रतिशत चढ़ा। सबसे ज्यादा गिरने वाले बैंकिंग शेयरों में से एक्सिस बैंक के शेयर में 3.87 प्रतिशत और कर्णाटका बैंक के शेयर में 3.72 प्रतिशत की गिरावट रही।


बिकवाली के भारी दबाव के कारण बीएसई के धातु सूचकांक में सबसे ज्यादा 5.27 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। इसमें शामिल 15 कंपनियों के शेयरों  में से 14 में 5 से 17 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में जेएसडबल्यू स्टील का शेयर 12 प्रतिशत गिरकर 788.25 रुपये पर बंद हुआ। इस्पात इंडस्ट्रीज का शेयर  7.36 प्रतिशत, जिंदल स्टेनलेस का 7.44 प्रतिशत, टाटा स्टील का 7.04 प्रतिशत और स्टील अथॉरिटी का शेयर 5.57 प्रतिशत लुढ़क गया।


आईटी कंपनियों के शेयरों में निचले स्तर पर कुछ खरीदारी रही।एचसीएल टेक्ोलोजी का शेयर 8.45 प्रतिशत, विप्रो का 5.88 प्रतिशत, इन्फोसिस टेक्नोलोजिस का 1.45 प्रतिशत और टीसीएस का 1.66 प्रतिशत ऊपर गया।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तीसरे दिन गिरने के बाद तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम का शेयर बढ़त में रहा।यह करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 1002 रुपये पर बंद हुआ। इसका शेयर इस उम्मीद के साथ ऊपर गया कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें घटने से सरकारी रिफाइनरियों को सब्सिडी के भुगतान में कमी आ सकती है।


 जिन अन्य कंपनियों में फायदा रहा उनमें से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.93 प्रतिशत के लाभ के साथ 2200.80 रुपये का रहा। बीपीसीएल का शेयर 4.12 प्रतिशत ऊपर 401 रुपये और एचपीसीएल का शेयर 1.32 प्रतिशत ऊपर 257.05 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 24, 2008 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement