facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्ट

DVR की समाप्ति का मामला: Tata Motors ने 1 सितंबर की रिकॉर्ड तारीख तय की

Advertisement

10 ए शेयर यानी डीवीआर की वैल्यू 7,490 रुपये बैठती है जो सात सामान्य शेयर की कीमत 7,607 रुपये से 117 रुपये यानी 1.54 फीसदी कम है।

Last Updated- August 20, 2024 | 9:41 PM IST
Tata Motors pv

टाटा मोटर्स ने ए ऑर्डिनरी शेयरधारकों (डीवीआर) का नाम तय करने के लिए 1 सितंबर की रिकॉर्ड तारीख तय की है, जो इस परिवर्तन योजना के तहत सामान्य शेयर हासिल करने के हकदार होंगे।

जुलाई 2023 में प्रस्तावित योजना के तहत जिन शेयरधारकों के पास 10 डीवीआर होंगे, उन्हें कंपनी के सात सामान्य शेयर दिए जाएंगे और इस तरह से डीवीआर रद्द हो जाएगा।

मंगलवार को कारोबार के आखिरी समय में डीवीआर परिवर्तन योजना ने कुछ निश्चित निवेशक श्रेणियों मसलन म्युचुअल फंडों व बीमा कंपनियों को आर्बिट्रेज का मामूली मौका दिया, जिन्हें किसी कर का सामना नहीं करना होगा।

10 ए शेयर यानी डीवीआर की वैल्यू 7,490 रुपये बैठती है जो सात सामान्य शेयर की कीमत 7,607 रुपये से 117 रुपये यानी 1.54 फीसदी कम है। दूसरे शब्दों में डीवीआर खरीदने वाले शेयरधारकों के लिए यह टाटा मोटर्स के सामान्य शेयर के मुकाबले सस्ता विकल्प हो सकता है। हालांकि यह सभी निवेशकों को पर शायद लागू नहीं होगा क्योंकि परिवर्तन योजना के साथ तीन स्तर पर कर लगेगा।

पहला, योजना के प्रभावी होने पर ए शेयर के रद्दीकरण को टाटा मोटर्स के संचयी लाभ पर लाभांश भुगतान माना जाएगा। ‍इस पर लाभांश वितरण कर लगेगा। ऐसे में शेयरधारकों को मिलने वाली रकम (माना गया लाभांश और उनके अधिग्रहण के लागत का अंतर) पर लंबी अवधि का पूंजीगत लाभ कर देना होगा। साथ ही अल्पावधि का पूंजीगत लाभ कर का भी कुछ हिस्सा देय होगा जब स्वतंत्र ट्रस्ट विद्होल्डिंग कर देने के लिए शेयर की खरीद व बिक्री करेंगे।

टाटा मोटर्स ने सोमवार को विस्तृत नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि कर कटौती विभिन्न श्रेणी के निवेशकों पर लागू होगी।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement