facebookmetapixel
Advertisement
गोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियमPfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देश

डॉलर हुआ कमजोर, रुपये ने पकड़ी रफ्तार! छह हफ्ते के उच्चतम स्तर पर भारतीय मुद्रा

Advertisement

बाजार के भागीदारों ने कहा कि अगर अमेरिका में आ​र्थिक आंकड़े प्रतिकूल नहीं रहे तो रुपये में सुधार बना रह सकता है।

Last Updated- March 18, 2025 | 11:06 PM IST
Dollor Rupee

डॉलर इंडेक्स में नरमी और वित्त वर्ष की समा​प्ति करीब आने पर निर्यातकों द्वारा डॉलर बेचने से रुपया आज छह हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।  डॉलर के मुकाबले रुपये में छह महीने के बाद लगातार 5 दिनों तक तेजी का सिलसिला देखा गया।  रुपया 23 पैसे चढ़कर 86.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 86.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

डीलरों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा डॉलर खरीदे जाने से रुपये की तेजी थोड़ी कम रही। एक निजी बैंक के डीलर ने कहा, ‘डॉलर का नरम रहना सकारात्मक था। वित्त वर्ष खत्म होने वाला है, ऐसे में विदेशी बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली की गई। मगर सरकारी बैंकों ने डॉलर खरीदे।’ डॉलर इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर 103 पर आ गया।

बाजार के भागीदारों ने कहा कि अगर अमेरिका में आ​र्थिक आंकड़े प्रतिकूल नहीं रहे तो रुपये में सुधार बना रह सकता है। अमेरिका में इस हफ्ते खुदरा बिक्री के आंकड़े आएंगे और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक होगी। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा कि रुपया डॉलर इंडेक्स के हिसाब से चल रहा है। डॉलर इडेक्स में गिरावट के बीच मार्च में अभी तक रुपया 1.09 फीसदी मजबूत हुआ है। हालांकि चालू वित्त वर्ष में रुपया 3.65 फीसदी नरम हुआ है। इस साल अभी तक इसमें 1.10 फीसदी की नरमी आई है।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement