facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

Dollar Vs Rupee : रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 6:28 PM IST
Dollar Vs Rupee

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली गतिविधियों के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने और कारोबार में जोखिम लेने की धारणा में सुधार से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 81.92 के दिन के उच्चस्तर और 82.20 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

‘महावीर जयंती’ के मौके मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 101.36 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 582.87 अंक की तेजी के साथ 59,689.31 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement